Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

फरीदाबाद व गुरुग्राम से शुरू होगी हाउसिंग फॉर ऑल योजना

Updated on Thursday, January 21, 2021 22:07 PM IST

चंडीगढ़ 21 जनवरी। वर्ष 2022 तक ‘सब के लिए आवास’ के विजऩ को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में शहरी क्षेत्र में स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को सस्ते आवासीय फ्लैट प्रदान करने की एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में फरीदाबाद और गुरुग्राम में इस योजना को प्रारंभ करने का प्रस्ताव है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाद में इस योजना को राज्य के अन्य बड़े शहरों में भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सस्ती आवास सुविधाएँ प्रदान करना है।
(SUBHEAD)
 मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुनर्वास योजना ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फ्लैटों के निर्माण के लिए स्थल शहर के भीतर स्थित हो और झुग्गी-झोपड़ी वालों को उनकी सहमति से आवासीय फ्लैटों में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हैं, जो निर्मित आवास इकाइयों में रहने के लिए तैयार हैं।
मनोहर लाल ने विभागों, जिनके पास जमीनें हैं, उनको इस योजना के लिए संभावित लाभार्थियों की संख्या और क्षेत्र का आंकलन करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत बनाए जाने वाले फ्लैटों को झुग्गीवासियों को सस्ती कीमतों पर दिया जाएगा, जिसका उनके द्वारा किश्तों में भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैंकों के माध्यम से भी ऋण की व्यवस्था कर सकती है ताकि लाभार्थियों द्वारा भुगतान को आसान बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी. एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, आवास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.सी. गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एन. रॉय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री की उप-प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X