Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मनरेगा द्वारा क्षेत्र के विकास और श्रमिकों को रोजगार देना सरकार का लक्ष्य-दुष्यंत चौटाला

Updated on Thursday, January 21, 2021 22:01 PM IST

चंडीगढ़, 21 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मनरेगा के तहत तालाबों की रिटेनिंग-वॉल, गऊघाट, बड़े स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्रेयर-ग्राऊंड (सुबह की प्रार्थना के लिए मैदान) पीटी ग्राऊंड बनाने, राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ पौधारोपण करने तथा अनाज मंडियों में सब-यार्ड की मरम्मत व रखरखाव करने के अलावा गांवों के संपर्क रास्तों को टूटी ईंटों से मजबूत किया जाए। इससे जहां क्षेत्र का विकास होगा वहीं मजदूरों को रोजगार हासिल होगा।
 
डिप्टी सीएम (जिनके पास विकास एवं पंचायत विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार भी है) ने वीरवार को ‘हरियाणा राज्य रोजगार गांरटी परिषद’ की छठी बैठक की अध्यक्षता की और मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर कार्य करने पर अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक 1,000 करोड़ रूपए मनरेगा के कार्यों पर खर्च होने की संभावना है।
(SUBHEAD)
 
दुष्यंत चौटाला (जो ‘हरियाणा राज्य रोजगार गांरटी परिषद’ के चेयरमैन भी हैं) ने मनरेगा के मामलों में आई शिकायतों का यथाशीघ्र निपटाने करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सीईओ शिकायतों को साप्ताहिक मॉनिटर करें।
 
बैठक में जानकारी दी गई कि मनरेगा योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष में उपलब्धिभरा कार्य करने पर लेबर-बजट पहले 100 लाख कार्य-दिवस से बढ़ाकर 140 लाख कार्य-दिवस किया गया और फिर 5 जनवरी 2021 को संशोधित करके 146 लाख कार्य-दिवस किया गया जो कि पिछले वर्ष की तुलना में करीब ढ़ाई गुणा है। चालू वित्त वर्ष में 20 जनवरी 2021 तक जहां 722.39 करोड़ रूपए मनरेगा योजना के अनुसार खर्च किए जा चुके हैं वहीं 31 मार्च 2021 तक पात्र मनरेगा मजदूरों को 1,000 करोड़ रूपए की मजदूरी देने की संभावना है।
 
इस योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्यों की अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम-पंचायत के भवन, सूखा व बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव के कार्य, जमीन सुधार, सुक्ष्म सिंचाई, खेल का मैदान, पारंपरिक जल निकायों की मरम्मत, ग्रामीण संपर्क व पेयजल, जल संरक्षण के कार्यों समेत गरीब लोगों के पशुओं के लिए शैड आदि के विभिन्न कार्य किए गए। इनमें से अभी तक 8716 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि 24,664 कार्य चल रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, शिक्षा, लोक निर्माण (भवन एवं सड़के), हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन, पशुपालन, कृषि एवं बागवानी समेत कई अन्य विभागों द्वारा मनरेगा के तहत किए गए खर्च की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में और अधिक कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त योजना के तहत पंचायतों के सोशल-ऑडिट की भी समीक्षा की, इसमें जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में 659 ग्राम पंचायतों का और द्वितीय चरण में 753 ग्राम पंचायतों का सोशल-ऑडिट किया गया, 31 मार्च 2021 तक तीसरे चरण में 1485 ग्राम पंचायतों का सोशल-ऑडिट कर दिया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X