Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

श्रमिकों व कर्मचारियों के हित के लिए जेजेपी बनाएगी अलग संगठन

Updated on Thursday, January 21, 2021 21:58 PM IST

चंडीगढ़, 21 जनवरी। जननायक जनता पार्टी जल्द श्रमिक व कर्मचारी वर्ग के हित के लिए इनसो की तर्ज पर जननायक मजदूर एवं कर्मचारी संघ के नाम से संगठन बनाएगी। पार्टी ने इसके लिए पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह की देखरेख तथा जेजेपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय  कमेटी का गठन कर दिया है जो कि इस संगठन के गठन का कार्य करेगी। 
यह फैसला वीरवार को जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर हुई एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में पार्टी के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, श्रमिक नेता सुरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
(SUBHEAD)
बैठक के बाद जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने श्रमिक व कर्मचारी वर्ग के हित में जननायक मजदूर एवं कर्मचारी संघ के नाम से एक संगठन खड़ा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आज पार्टी के श्रमिक, कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और प्रदेशभर से आए विभिन्न संगठनों के श्रमिक एवं कर्माचारी नेताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निशान सिंह ने बताया कि बैठक में संगठन के निर्माण, उसके कार्य तथा विस्तार बारे सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 
उन्होंने कहा कि संगठन के निर्माण को लेकर पार्टी ने 11 सदस्यीय कमेटी गठन किया है जो कि रजिस्टर्ड संगठन बनाकर हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार करेगी ताकि प्रमुखता से श्रमिक व कर्मचारी वर्ग के हित में कार्य हो। सरदार निशान सिंह ने बताया कि एक मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर यह संगठन अपना राष्ट्रीय अधिवेशन करेगा। उन्होंने ये भी बताया कि पिछले वर्ष 21 नवम्बर को गुरुग्राम में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था जिस पर क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जा रहा है। इस अवसर राकेश शर्मा, गुलाब सिंह राणा, बलदेव सिंह, दिलबाग सिंह, पहल सिंह, सुरेंद्र अहलावत, संजय जांगड़ा, राकेश कुमार, बलजीत संधू, शेर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X