Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भाजपा प्रभारी ने सत्ता व संगठन को पढ़ाया एकजुटता पाठ

Updated on Thursday, January 21, 2021 21:53 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब नए रूप में दिखाई देगी। पार्टी द्वारा न केवल संगठन का विस्तार किया जाएगा बल्कि सरकार के साथ-साथ संगठन के लोग भी कृषि कानूनों पर जागरूकता फैलाने के लिए फील्ड में उतरेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आने वाले दिनों में सत्ता व संगठन के बीच तालमेल बढ़ाएंगे।
भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े का तीन दिवसीय प्रवास आज समाप्त हो गया। दिल्ली रवाना होने से पहले तावड़े ने भाजपा जिलाध्यक्षों को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। तावड़े ने जिलाध्यक्षों को विधायकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। तावड़े के अनुसार संगठन मजबूत होगा तो सरकार को भी मजबूती मिलेगी और सरकार मजबूत हुई तो जनहितेषी कार्यों में तेजी आएगी। कुछ विधायकों व जिलाध्यक्षों ने तावड़े के समक्ष मंत्रिमंडल में बदलाव की पटकथा तैयार करने में भी सहयोग दिया है।

(SUBHEAD)


प्रभारी विनोद तावड़े दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर आए थे। पिछले माह पांच दिन तक सांसदों व पार्टी प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की तो इस बार तीन दिन के प्रवास के दौरान विधायकों से व्यक्तिगत संवाद कायम किया। पहले दो दिन तावड़े ने चार से पांच के ग्रुप में विधायकों के साथ चर्चा की। विधायकों ने संगठन और सरकार के कामकाज में सुधार के कई अहम सुझाव दिए। बुधवार रात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भोजन करने के उपरांत बृहस्पतिवार को तावड़े हरियाणा निवास में पार्टी जिलाध्यक्षों से मिले। यहां भी एक ग्रुप में चार से पांच जिलों के अध्यक्षों ने अपनी बात रखी। करनाल को जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा और कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने तावड़े की इस मुलाकात को रुटीन की प्रक्रिया बताया, लेकिन पता चला है कि कुछ जिलाध्यक्षों ने सरकार में अहमियत नहीं मिलने की बात नए प्रभारी के सामने रखी।
कुछ जिलाध्यक्षों ने यह भी कहा है कि विधायक न तो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और न ही उन्हें सहयोग करते हैं। अधिकारियों के यहां भी ठीक ढंग से सुनवाई नहीं होती। विधायकों से बातचीत के दौरान न तो मुख्यमंत्री और जिलाध्यक्षों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद नहीं रहे। तावड़े ने जिलाध्यक्षों को ब्लाक व मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए नई कार्यकारिणी के जल्द गठन का सुझाव दिया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X