Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

किसानों से चर्चा कर नई कमेटी बनाए सुप्रीम कोर्ट, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जताई उम्मीद

Updated on Sunday, January 17, 2021 12:36 PM IST

*चंडीगढ़, 16 जनवरी।* नये कृषि बिलों व किसानों के विषय पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि केंद्र सरकार निरंतर सक्रियता से किसानों के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि बिलों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद सरकार की किसानों के साथ चर्चा जारी है। दुष्यंत चौटाला ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी पर उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट किसान सगठनों से चर्चा करके दोबारा कमेटी बनाएगा और जल्द समाधान निकलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों और सरकार में चर्चा होना जरूरी है क्योंकि बिना चर्चा निष्कर्ष निकलना मुमकिन नहीं है। वे शनिवार को यहां पत्रकारों से रूबरू थे। 
(SUBHEAD)
 
पत्रकारों के एक अन्य सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह दी कि वे बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार की चिंता न करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र के बजट सेशन के बाद प्रदेश का बजट सत्र रखेगी। उन्होंने हुड्डा को चुनौती दी कि अगर हुड्डा अपने आप को इतना ही दमदार मानते हैं तो बजट सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाने की सदन में मांग करें। वहीं डिप्टी सीएम ने इनेलो नेता अभय चौटाला से संबंधित एक सवाल पर कहा कि वे केवल सीरियस पॉलिटिशियन पर ही टिप्पणी करते हैं ना की किसी नॉन-सीरियस पॉलिटिशियन पर।
  
प्रदेश में 9 व 10 जनवरी को हुई ग्राम सचिव भर्ती की परीक्षा रद्द होने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार के संज्ञान में आया था कि कई प्राइवेट कॉलेज व अन्य संस्थानों पर परीक्षा का प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी आदि फोन पर मिले, इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेशभर में पेपर को रद्द करने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि काबिल उम्मीदवारों को नौकरी मिले। वहीं पंचायत चुनाव पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समय पर पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखा जा चुका है और नई पंचायतों से संबंधित नोटिफिकेशन को भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
 
दुष्यंत चौटाला ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में शनिवार से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर भारत में फ्रंटलाइन वर्कर्स से को-वैक्सीन प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। दुष्यंत ने कहा कि केंद्र सरकार तीन चरणों में यह प्रक्रिया पूरी करेगी जिसमें सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स और उसके बाद सीनियर सिटीजन को देगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार जरूरत अनुसार प्रदेश में कोरोना वैक्सीन देने पर निर्णय लेगी।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X