Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में साढे छह लाख युवाओं का भविष्य दांव पर

Updated on Sunday, January 17, 2021 11:57 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में साढे छह लाख युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। प्रदेश में ग्राम सचिव के पद पर भर्ती होकर सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को एक आदेश जारी करके हालही में हुई ग्राम सचिव की परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला प्रश्न पत्र लीक होने के कारण लिया गया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बीती नौ व दस जनवरी को ग्राम सचिव के 600 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। इसके लिए हरियाणा के 17 जिलों में 879 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें छह लाख 72 हजार अभ्यार्थियों ने भाग लिया।

(SUBHEAD)


पानीपत पुलिस ने ग्राम सचिव परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का भंडा फोड़ किया था। ग्राम सचिव का पेपर लीक कर परीक्षार्थियों को पास कराने की साजिश के मामले में एसआईटी ने एक स्कूल के मालिक जगदीप की पत्नी निशा और दो महिला परीक्षार्थी संगीता और जेबीटी जगपाल को गिरफ्तार किया है। एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो मास्टरमाइंड समेत 12 अन्यनाम सामने और आए हैं।
आरोपी स्कूल मालिक ने पेपर लीक करने के लिए पत्नी को स्कूल में केंद्र निरीक्षक लगाया। इसी रूम में संगीता परीक्षा दे रही थी। स्कूल मालिक संगीता का पेपर क्लास से बाहर ले गया और फोटो खींचकर गन्नौर के राहुल को भेजी। पुलिस के अनुसार संगीता को बुधवार रात और सीमा, निशा व जगपाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। संगीता अन्य निजी स्कूल मालिक चरण सिंह की पत्नी है।
प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी द्वारा अब तक करनाल, रोहतक समेत कई जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी द्वारा हरियाणा सरकार को दी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मामले के तार प्रदेश के कई जिलों से जुड़े हुए हैं और धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं। इस प्रकरण में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस की कार्रवाई के चलते सरकार ने नौ व दस जनवरी को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस संबंध में दोबारा नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X