Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में फिजियोथैरपी होंगे कौंसिल के अधीन

Updated on Sunday, January 17, 2021 09:10 AM IST

हरियाणा में फिजियोथेरेपी से जुड़े चिकित्सकों को भी अब अपना पंजीकरण करवाना होगा। प्रदेश सरकार द्वारा गठित फिजियोथेरेपी कौंसिल ने राज्य में काम करना शुरू कर दिया है। जिसकी पहली बैठक में सभी फिजियोथेरेपिस्टों को कौंसिल के अधीन लाने का फैसला लिया गया है।
मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग की महानिदेशक डॉक्टर अवनीत पी कौर की अध्यक्षता में हुई कौसिंल की पहली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। हरियाणा में इस समय पांच हजार से अधिक लोग इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रदेश सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र में फिजियोथेरेपी कौंसिल के गठन को मंजूरी दी थी। जिसने नए साल में काम करना शुरू कर दिया है।
कौंसिल की रजिस्ट्रार डॉ.रजनी मलिक की मौजूदगी में हुई इस बैठक में  फिजियोथैरेपी चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन व प्रदेश में फिजियोथेरेपी शिक्षा दे रहे सरकारी एवं प्राइवेट सभी शैक्षणिक संस्थानों के पंजीकरण के विषय में लागू की जाने वाली फीस का के प्रारूप पर भी चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत प्रदेश के फिजियोथेरेपी चिकित्सकों को कांउसिल में पंजीकृत होने के लिए पांच हजार फीस देनी होगी। इसे हर पांच वर्ष में रिन्यू भी कराना होगा।
इस दौरान अन्य शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने पर उसे फिर से निर्धारित फीस देकर कांउसिल के पास पंजीकरण करवाना होगा। बैठक में कहा गया कि अगर कोई भी छात्र फिजियोथेरेपी में बैचलर शिक्षा ग्रहण करने के बाद मास्टर डिग्री करना चाहता है तो उसे भी इसके लिए काउंसिल से एनओसी लेनी होगी। साथ ही प्रदेश में कार्यरत सभी सरकारी, निजी व गवर्नमेंट एडिड शिक्षण संस्थानों को बीपीटी, एमपीटी व पीएचडी कोर्सों का संचालन करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत प्रति वर्ष सवा तीन लाख रुपए काउंसिल को जमा कराने होंगे। कौंसिल की पहली बैठक में इन नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में आम लोगों के दावे एवं आपत्तियां मांगने के बाद सरकार द्वारा इसे अधिसूचित कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X