Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

करनाल में फिजीबल नहीं फार्मा पार्क, सरकार ने हिसार में किया शिफ्ट

Updated on Thursday, January 14, 2021 22:32 PM IST

चंडीगढ़। केंद्र सरकार के सहयोग से करनाल में बनने वाला फार्मा पार्क अब नहीं बनेगा। संबंधित विभागों द्वारा अपनी रिपोर्ट में इस पार्क की स्थापना को नॉट फिजिबल करार दिए जाने के बाद सरकार ने इसे हिसार में शिफ्ट करने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मोहर लगा दी है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आज यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए बताया कि फार्मा पार्क को करनाल से हिसार में शिफ्ट करने के लिए केंद्र सरकार मौखिक रूप से राजी हो गई है। करनाल में फार्मा पार्क की स्थापना फिजिबल नहीं होने के कारण इसे बदलने का फैसला लिया गया है। अब इसे हिसार में स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए विभाग की बैठक बुलाकर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दुष्यंत ने कहा कि पीएम के साथ उन्होंने 200 एकड़ में बनने वाले टैक्सटाइल पार्क को लेकर भी चर्चा की। एचएसआईआईडीसी इसके लिए सोनीपत व पानीपत के बीच जमीन उपलब्ध कराएगी।

(SUBHEAD)
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि केंद्र सरकार ने नई सडक़ परियोजनाओं पर फिलहाल रोक लगाई हुई है लेकिन डबवाली (सिरसा) से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक के ग्रीन कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। दुष्यंत ने कहा कि यह मुद्दा उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने उठाया। पीएम ने कहा कि वे इस बारे में केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे और जल्द मंजूरी दिलवाई जाएगी। डबवाली से सिरसा, फतेहाबाद, उचाना कलां, नगूरा, सफीदों व पानीपत होते हुए यह कॉरिडोर मेरठ तक पहुंचेगा।
इसी में बाक्स---
राखीगढ़ी के विकास को मांगा पांच सौ करोड़ का पैकेज
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार जिला के गांव राखी गढ़ी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार ने इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। पुरातत्व विभाग यहां से लगातार खोजबीन कर रहा है। जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिसार के राखीगढ़ी के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X