Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बीकेयू प्रधान ने ली करनाल हंगामे की जिम्मेदारी

Updated on Tuesday, January 12, 2021 13:20 PM IST


गुरनाम चढूनी समेत 71 के नाम पर दर्ज हुआ मामला
चंडीगढ़, 11 जनवरी। हरियाणा के करनाल जिले में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा में हुए हंगामे की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन ने ली है। बीकेयू ने ऐलान किया है कि जहां-जहां भाजपा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा वहां-वहां किसानों व ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जाएगा।
रविवार को करनाल जिले के गांव कैमला में मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले भारी हंगामा हुआ। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। किसानों ने सीएम का पंडाल तथा हेलीपेड उखाड़ दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीकेयू प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी पर युवाओं को उकसाने और कैमला में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। इस बीच सोमवार को बीकेयू प्रधान गुरनाम सिंह ने एक वीडियो जारी करके इस पूरी घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि किसान महापंचायत में किसानों को जाने नहीं दिया गया। 
भाजपा कार्यकर्ताओं की किसान महापंचायत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि जहां-जहां मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे वहां-वहां भारतीय किसान यूनियन किसानों व ग्रामीणों के साथ मिलकर समानांतर कार्यक्रम करते हुए सरकार के कार्यक्रमों का विरोध करेगी। इसी दौरान इस मामले में कार्रवाई करते हुए करनाल जिला के घरौंडा पुलिस थाने में गुरनाम सिंह चढूनी समेत 71 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने कैमलो तथा आसपास के इलाकों में दबिश भी दी।
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X