Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकार के लिए मुसीबत बने कृषि कानून

Updated on Tuesday, January 12, 2021 13:18 PM IST

चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून हरियाणा सरकार के गले की फांस बन गए हैं। प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक विधायक खुलकर किसानों के साथ आ गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक खुलेआम किसानों के टैंट में जाकर उनका समर्थन कर रहे हैं।
अभय चौटाला पिछले कई दिनों से किसानों द्वारा दिए जा रहे धरनों में शामिल हो रहे हैं। अभय चौटाला द्वारा विधायक पद से इस्तीफा दिए जाने के साथ ही जजपा के विधायक जोगी राम सिहाग ने भी कहा है कि अगर किसान चाहेंगे तो वह इस्तीफा देने में देर नहीं लगाएंगे। सरकार के सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी में कृषि कानूनों के मुद्दे पर अंदरूनी तौर पर खासी उठापटक चल रही है। सिहाग कई बार किसानों के धरनों में भी शामिल हो चुके हैं।

(SUBHEAD)


जोगी राम को हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था लेकिन कृषि कानूनों के चलते उन्होंने चेयरमैन पद स्वीकार करने की बजाए किसान आंदोलन में शामिल होने का ऐलान कर दिया। सरकार में लाभ के पद पर तैनात दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने पहले पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद सरकार से समर्थन वापस ले लिया। सोमबीर सांगवान भी खुलकर किसानों के साथ चल रहे हैं। हरियाणा सरकार में एक अन्य चेयरमैन धर्मपाल गोंदर भी किसानों का समर्थन करने का ऐलान कर चुके हैं। इससे पहले महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सरकार से समर्थन वापस लेकर किसान आंदोलन में कूद चुके हैं।

Readers' Comments
Kirpal Singh 5/17/2023 1:34:06 PM

Good,punish him

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X