Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अभय चौटाला ने दिया विधानसभा से इस्तीफा

Updated on Monday, January 11, 2021 21:13 PM IST

कहा देवीलाल की विरासत मैं हूं रखवाला
26 तक कृषि कानून वापस नहीं हुए तो 27 से मान्य हो इस्तीफा
चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने के विरोध में इनेलो विधायक अभय चौटाला ने हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। अभय चौटाला ने अपना यह इस्तीफा 27 जनवरी से मान्य करने का आग्रह किया है। इनेलो विधायक इस समय ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
अभय चौटाला ने करीब एक सप्ताह पहले सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया था कि वह किसानों के हित में इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विधानसभा में इस समय अभय चौटाला ही इनेलो के एक मात्र विधायक हैं। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को लिखे पत्र में अभय चौटाला ने कहा है कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। आज की परिस्थितियों में उसी विरासत का मैं रखवाला हूं।

(SUBHEAD)


किसानों पर आए इस संकट की घड़ी में मेरा यह दायित्व है कि मैं हर संभव प्रयास करूं जिससे यह धरोहर सहजता से आने वाली पीढ़ी को जा सके ताकि किसानों के भविष्य और अस्तित्व पर आए खतरे को टाला जा सके। भारत सरकार द्वारा असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए आवश्यक वस्तु अधिनियम कानून 2020 से मंडीकरण कानून 2020 और कांट्रैक्ट खेती कानून 2020 थे। जिनका विरोध देशभर में हो रहा है।
अभय चौटाला ने कहा कि इन कानूनों का देशभर में व्यापक विरोध और आंदोलन को अब तक 47 से भी अधिक हो गए हैं कड़ाके की ठंड में लाखों की संख्या में किसान दिल्ली को चारों तरफ से घेरे बैठे हैं। ठंड के कारण 60 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। इस संबंध में सरकार द्वारा किसानों से औपचारिक वार्तालाप के आठ दौर हो चुके हैं परंतु सरकार ने इन तीनों काले कानूनों को वापिस लेने बारे कोई सहमति नहीं दर्शाई है।
सरकार ने जिस प्रकार की परिस्थितियां बनाई हैं उन्हें देखते हुए ऐसे नहीं लगता कि विधानसभा के एक जिम्मेवार सदस्य के रुप में मैं कोई ऐसी भूमिका इन परिस्थितियों में निभा सकूं। इस समय किसानों के हित सर्वोपरि हैं। एक संवेदनहीन विधानसभा में मेरी मौजूदगी कोई महत्व नहीं रखती है। इन सभी हालातों को देखते हुए यदि भारत सरकार इन तीन काले कानूनों को 26 जनवरी 2021 तक वापिस नहीं लेती है तो इस पत्र को विधानसभा से मेरा त्याग पत्र समझा जाए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X