Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस पूरी तरह से कृषि कानूनों के खिलाफ-कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, December 23, 2020 19:00 PM IST

कांग्रेस पूरी तरह से कृषि कानूनों के खिलाफ-कुमारी सैलजा
31 दिसंबर की रात किसान कैम्पों में रात्रि पड़ाव डालेंगे कांग्रेसी नेता
 
चंडीगढ़, 23 दिसंबर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह से कृषि कानूनों के खिलाफ है और किसान आंदोलन का समर्थन जारी रहेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह तुरंत तीनों कानूनों को रद्द करे और किसान आंदोलन को खत्म करवाए। सैलजा ने 31 दिसंबर की रात सिंघू बार्डर पर किसानों के बीच गुजारने का फैसला लिया है।
उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी किसान कैम्पों में रात्रि पड़ाव डालेंगे। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में हस्ताक्षर मुहिम चलाई। हरियाणा से 6 लाख 14 हजार लोगों ने कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर किए है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेस का एक शिष्टमंडल नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा।
राष्ट्रपति को देशभर में चलाए गए हस्ताक्षर मुहिम की कॉपी सौंपी जाएगी ताकि उन्हें बताया जा सके कि पूरा देश इन कानूनों के खिलाफ खड़ा है। सैलजा ने मीडिया को हस्ताक्षर मुहिम की कॉपी भी दिखाई। इस दौरान पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ़ अजय चौधरी व मीडिया इंचार्ज निलय सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अंबाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले के घेराव को कांग्रेसियों की साजिश बताने के सरकार के आरोपों पर पलटवार करते हुए सैलजा ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। जिलों में भी किसान अपने-अपने हिसाब से आंदोलन कर रहे हैं। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। सैलजा ने कहा मुख्यमंत्री तो कह रहे थे कि बार्डर पर हरियाणा के 500 ही किसान हैं। अब अंबाला में उमड़े हजारों किसान भी उन्हें कांग्रेसी नजर आ रहे हैं। भाजपा द्वारा एसवाईएल नहर निर्माण को लेकर सभी जिलों में किए एक दिन के उपवास पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश सरकार कर रही है। नहर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आ चुका है। अब केंद्र सरकार को एजेंसी तय करके नहर का निर्माण करवाना है। इस तरह की ड्रामा करके भाजपा ने नहर के मुद्दे को कमजोर करने का काम किया है। अगर खट्टर सरकार को उपवास ही करना था तो केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ करना चाहिए था।
बॉक्स--------
निकाय चुनावों में जीतेगी कांग्रेस
पंचकूला, अंबाला सिटी व सोनीपत नगर निगम सहित सात निकायों में हो रहे चुनावों से जुड़े सवाल पर सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पहली बार निकाय चुनाव सिम्बल पर लड़ रही है। पार्टी के आम वर्करों के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस के हक में होंगे। सैलजा ने कहा कि सिम्बल पर चुनाव लडऩे से कांग्रेस ग्रॉस रूट पर मजबूत भी होगी।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X