Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मोती लाल वोरा का रहा है हरियाणा से खास राजनीतिक कनेेक्शन

Updated on Monday, December 21, 2020 21:30 PM IST

 
मोती लाल वोरा का रहा है हरियाणा से खास राजनीतिक कनेेक्शन 
 
-एजेएल प्लाट आवंटन मामले में मुख्य आरोपित रहे वोरा
 
-ईडी द्वारा दर्ज किए गए मनी लांड्रिंग केस में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी है शामिल
 
चंडीगढ़, 21 दिसंबर। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया है। मोती लाल वोरा का हरियाणा से खास राजनीतिक कनेेक्शन था। वोरा नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की प्रकाशक कंपनी एसोसिएट जर्नल लिमिटेड (एजेएल) के चेयरमैन थे और वे एजेएल प्लाट आवंटन मामले में मुख्य आरोपित रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के कार्यकाल में एजेएल को पंचकूला में प्लाट आवंटित हुआ था, लेकिन तकनीकी व आर्थिक कारणों से रिज्यूम हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने अपने कार्यकाल में एजेएल को यह प्लाट नियम व शर्तें पूरी करने के दावे के साथ दोबारा से अलाट किया था।
पंचकूला में एजेएल को अलाट इस प्लाट के मामले में मोती लाल वोरा काफी चर्चा में रहे। मोतीलाल वोरा ने इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए थे। ईडी के खिलाफ उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। याचिका में मोतीलाल वोरा की तरफ से प्रवर्तन निदेशालय पर आरोप लगाया गया कि मामला पंचकूला में सेक्टर 6 स्थित प्लाट नंबर सी 17 को री-अलाट करने का है। मगर मामले में मनी लांड्रिंग का आपराधिक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जो कि गलत है। प्लाट सरकार ने री-अलाट किया है, ऐसे में उनका क्या अपराध है। इस मामले में मोतीलाल वोरा व एजेएल के कर्मचारियों को मानसिक तौर पर तंग कर रहा है। कोर्ट को बताया गया था कि 15 जुलाई 2016 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के प्रकाशक एजेएल के अधिकारियों एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो की एक प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आपराधिक केस दर्ज किया था, जबकि यह केवल प्लाट की री-अलाटमेंट का मामला है। मोती लाल वोरा का आरोप था कि इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से अंजाम दिया गया था। इसलिए इस पर रोक लगाई लगाई जाए। इसी साल 18 फरवरी को मोतीलाल वोरा ने हाई कोर्ट से अपनी यह याचिका वापस ले ली थी। अब नियम यह है कि जब वोरा नहीं रहे तो उनका नाम केस से स्वाभाविक रूप से अलग हो सकता है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X