Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

*- हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाएगी जेजेपी*

Updated on Saturday, December 19, 2020 22:50 PM IST

*- हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाएगी जेजेपी*
*- राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष*
 
*चंडीगढ़, 19 दिसंबर।* जननायक जनता पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। जेजेपी ने दिल्ली व यूपी में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब तीन अन्य राज्यों राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में भी प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की।
 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि पूर्व विधायक जीतराम डूडी को राजस्थान की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा के गांव चौटाला में जन्मे जीतराम चौधरी की राजस्थान में अच्छी राजनीतिक पकड़ हैं। जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधार से जुड़े जीतराम वर्ष 2003-08 तक राजस्थान के टोंक जिले में पड़ने वाले मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। गत विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। 
 
डॉ चौटाला ने बताया कि गुजरात में बच्चन सिंह झंडू सिंह गुर्जर को जेजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया हैं। जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलने वाले बच्चन सिंह गरीब, अनुसूचित जाति व वंचित समुदाय के हितैषी हैं। उन्होंने वर्ष 1987 में गुजरात की जनता दल पार्टी में सक्रिय तौर पर कार्य किया। इसके बाद वे वर्ष 2002 से 2015 तक लोक जनशक्ति पार्टी में गुजरात के प्रदेश कोषाध्यक्ष थे। बच्चन सिंह रसायन एवं उर्वरक पैट्रोकेमीकल्स, भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल एडवाइजरी फोरम के सदस्य और उन्होंने उर्वरक एडवाइजरी फोरम में भी कार्य किया। वे भारतीय खाद निगम के नोन ऑफिसियल मेम्बर, कन्स्यूलेटिव कमेटी एफसीआई गुजरात राज्य के नॉमिनी मेम्बर भी रहे। 
 
इसी तरह उत्तराखंड में युवराज सिंह जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। वे किसान जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले जेजेपी ने सीनियर नेता ओमप्रकाश सहरावत को दिल्ली का प्रदेशाध्यक्ष और आगरा निवासी चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X