Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हैफेड के उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मिलेगी पहचान

Updated on Saturday, December 19, 2020 22:44 PM IST

हैफेड के उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मिलेगी पहचान
चंडीगढ़, 19 दिसंबर।
हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नई पहचान मिलेगी। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हैफेड मलावी और अन्य अफ्रीकी देशों को चावल और सरसों तेल के निर्यात करने के दिशा में बढ़ रहा है और  इसके लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। हैफेड के प्रबंध निदेशक डी.के. बेहरा ने यह जानकारी भारत में मलावी के उच्चायुक्त मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा के पंचकूला में हैफेड कॉर्पोरेट कार्यालय के दौरा करने के दौरान दी। मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा ने हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत और प्रबंध निदेशक डी.के. बेहरा तथा हैफेड के अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। हैफेड द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए मलावी के उच्चायुक्त ने आश्वासन दिया कि चावल और सरसों तेल के निर्यात के लिए मलावी और हैफेड के बीच आपसी सहयोग बढऩे से निकट भविष्य में दोनों देशों को लाभ होगा। बैठक के दौरान खाद्यान्न की खरीद, प्रसंस्करण, विभिन्न उपभोक्ता उत्पादों के विपणन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डी. के. बेहरा ने बताया कि मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा ने हैफेड को मलावी और अन्य अफ्रीकी देशों को चावल और सरसों के तेल के निर्यात करने के लिए अवसरों को तलाशने के लिए कहा है, क्योंकि हैफेड के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की उत्पादन लागत कम है। मिस्टर जॉर्ज म्कोंडिवा ने हैफेड उत्पादों की गुणवत्ता की भी सराहना की और कॉर्पोरेट कार्यालय परिसर में स्थित हैफेड बिक्री आउटलेट का भी दौरा किया। बैठक में हैफेड के प्रबंध निदेशक डी.के. बेहरा ने हैफेड की विभिन्न गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों जैसे चावल व कच्ची घानी (कोल्ड प्रेस्ड) सरसों के तेल के मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया और विपणन के बारे में बताया । ये उत्पाद हरियाणा ही नहीं बल्कि बाहर भी बहुत लोकप्रिय हैं मलावी सहित सभी अफ्रीकी देशों में अपने विभिन्न उपभोक्ता उत्पादों का निर्यात करने के लिए तैयार है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X