Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

किसान आंदोलन : भाजपा ने उपवास रखकर मांगा एसवाईएल का हक

Updated on Saturday, December 19, 2020 22:27 PM IST

किसान आंदोलन : भाजपा ने उपवास रखकर मांगा एसवाईएल का हक  

 
फतेहाबाद व यमुनानगर में स्थिति रही तनावपूर्ण 
 
फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा में छुड़वाया गया सुरक्षित
 
चंडीगढ़, 19 दिसम्बर। किसान आंदोलन के बीच भाजपा ने प्रदेशभर में एसवाईएल का पानी लाने को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालयों पर एक दिन का उपवास रखा। किसानों के विरोध के चलते कई जिलों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भाजपा कार्यकर्ताओं को उपवास बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। खासकर फतेहाबाद व यमुनानगर में हालात तनावपूर्ण रहे और किसानों ने भाजपा द्वारा लगाए गए टेंट को भी उखाड़ फैंका। 
शनिवार को प्रदेशभर में भाजपा के मंत्री, सांसद व विधायकों समेत कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल के हक को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालयों पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद चार बजे तक उपवास रखा। इस दौरान कई जिलों में भाजपा को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। फतेहाबाद में भाजपा के उपवास के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भाजपा नेताओं को पुलिस की सुरक्षा में उपवास खत्म करके निकलना पड़ा। यमुनानगर में भाजपा के उपवास का विरोध करने पहुंचे किसानों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने किसानों का उपवास स्थल तक जाने से रोका। वहीं जींद में भी भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ा और भाजपा कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। करनाल के लघु सचिवालय के बाहर भी किसानों ने उपवास का विरोध जताया। 
उपवास के दौरान सबसे तनावपूर्ण स्थिति फतेहाबाद में रही जब भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को किसानों ने घेर लिया। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाला और उपवास पर बैठे नेताओं को पुलिस की गाड़ी में बैठकर सुरक्षित छुड़वाया गया। वहीं हिसार में भाजपा ने उपवास जरूर रखा, लेकिन हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह उपवास में शामिल नहीं हुए और न ही सहयोगी दल जजपा के विधायक आए। 
भाजपा के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। चरखी-दादरी में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र परमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। इस दौरा सुरक्षा के कड़े इंतजमात किए गए थे। गुरुग्राम में पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता विधायक पटौदी व जिलाध्यक्ष गार्गी कककड के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। उपवास में गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला तथा सोहना के विधायक संजय सिंह ने भी हिस्सा लिया। कैथल में भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर की अगुवाई में भाजपा ने उपवास रखा। कुरुक्षेत्र में सांसद नायब सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा व पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर एसवाईएल का हक मांगा। 
 
 
आज हक नहीं मांगेंगे तो कब मांगेंगे : धनखड़ 
 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने एसवाईएल के पानी को लेकर प्रदेश भर में रखे गए एक दिन के उपवास पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज एसवाईएल की जरूरत, आज अपना हक नही मांगेंगे तो कब मांगेंगे। एसवाईएल पर विपक्ष की मंशा ठीक नहीं है।  उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला कि जो विपक्ष एसवाईएल पर रोड जाम करता था आज वो विपक्ष चुप है, जबकि आज सबसे ज्यादा जरूरत है। पंजाब को आज बड़ा दिल करके हरियाणा का हक देना चाहिए।
उन्होंने आंदोलन में हिस्सा ने वालों से सवाल किया कि एसवाइएल पर आज किसान चुप क्यों है। केंद्र व किसानों के बीच में रहे गतिरोध पर धनखड़ का कहना था कि किसानों के लिए केंद्र सरकार खुले से मन बात करने को तैयार है। किसानों को भी आगे कदम बढ़ाना चाहिए। फतेहाबाद में हुए विरोध पर धनखड़ ने कहा कि 
 ऐसा किसान नहीं कर सकते, शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X