Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अब प्रदेश में आठ सौ ड्राइंग टीचरों की छुट्टी की तैयारी में सरकार

Updated on Friday, December 18, 2020 21:41 PM IST

अब प्रदेश में आठ सौ ड्राइंग टीचरों की छुट्टी की तैयारी में सरकार

 
हुड्डा सरकार में हुई थी भर्ती
 
 
-सभी डीईईओ को दिन में कार्रवाई के निर्देश
 
चंडीगढ़
पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार में वर्ष 2010 में भर्ती 1983 शारीरिक शिक्षकों की तर्ज पर अब 816 ड्राइंग टीचरों की भी छुट्टी होगी। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच और डबल बेंच में केस हार चुके इन कला अध्यापकों की सेवाएं समाप्त करने के लिए मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बावजूद कार्यालय लगाकर सोमवार दोपहर तक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 20 जुलाई 2006 को विज्ञापन जारी कर पीटीआइ के साथ ही सीएंडवी कैडर में 816 कला शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। भर्ती में अनियमितताओं को लेकर कुछ उम्मीदवार हाई कोर्ट चले गए। एकल बेंच में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि भर्ती विज्ञापन में एक टेस्ट के अलावा 25 अंकों का साक्षात्कार रखा गया था, लेकिन बाद में कई बार नियमों को बदला गया। कई उम्मीदवारों के फार्म अंतिम तिथि के बाद भी स्वीकार किए गए।
हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया का रिकार्ड तलब किया तो खुलासा हुआ कि एचएसएससी के तत्कालीन चेयरमैन ने आयोग के दूसरे सदस्यों से सलाह लिए बगैर ही भर्ती का पैमाना बदल दिया। मनमर्जी से नियमों में संशोधन कर 60 फीसद अंक लेने वाले युवाओं को ही साक्षात्कार में बुलाने की बात कही गई और इंटरव्यू के अंक 25 से बढ़ाकर 30 कर दिए गए।
 
मामले की सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने कला शिक्षकों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए थे। हालांकि बाद में हाई कोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे लगाते हुए राहत दे दी थी। विगत दस नवंबर को डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर मुहर लगाते हुए सभी कला शिक्षकों को हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। अब मौलिक शिक्षा अधिकारियों को हाई कोर्ट के आदेशों को अमलीजामा पहनाने का निर्देश दिया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X