Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

6वीं से लेकर 10 वीं तक 50 बच्चों से कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों को नोटिस

Updated on Friday, December 18, 2020 21:31 PM IST

6वीं से लेकर 10 वीं तक 50 बच्चों से कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों को नोटिस

 
चंडीगढ़, 18 दिसम्बर। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले के प्रति लापरवाही बरतने पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया। विभाग ने प्रदेश के छठी से लेकर 10 वीं तक 50 बच्चों से कम संख्या वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने नोटिस के माध्यम से बच्चों की संख्या बढाने के लिए कुछ दिनों का समय दिया है। अगर इस दौरान बच्चों की संख्या नहीं बढी तो इस तरह के स्कूलों को पड़ौस के सरकारी स्कूल में विलय कर दिया जाएगा। हालांकि आठवीं क्लास तक के बच्चों को उसी स्कूल में रखा जाएगा,लेकिन नौंवी व दसवीं कक्षा के बच्चों को पड़ोस के स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। 
शिक्षकों को अन्यंत्र भेजे जाने की योजना है। भिवानी जिले के चार स्कूल ऐसे है। जिनमें छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चों की संख्या 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए है। इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।सेंकेडरी शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देशों में कहा गया है कि जिन स्कूलों में छठी से लेकर 10 वीं कक्षा में 50 से कम विद्यार्थी दाखिल है। वे शिक्षा सत्र 21-22 के दाखिले बंद होने तक छात्रों की संख्या बढाए। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई न बरते। वे अभियान चलाकर बच्चों की संख्या को बढाए। भेजे निर्देशों में कहा गया है कि अगर निर्धारित समयावधि में बच्चों की संख्या नहीं बढ पाती तो इस तरह के स्कूलों को पड़ौस के स्कूल में विलय किया जाएगा। हालांकि विभाग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि इस योजना के तहत नौंवी व दसवीं कक्षा का विलय होगा,लेकिन छठी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं पहले वाले स्कूल में पूर्व की भांति लगती रहेंगी। इस बारे में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है।
बॉक्स-----
चार स्कूलों को भेजा नोटिस
शिक्षा विभाग ने इस तरह के भि3वानी जिले के स्कूलों को नोटिस जारी किया है। जिनमें मनसवास, गोरीपुर, नूनसर तथा सिरसी के स्कूल है। इन स्कूलों में छठी से लेकर दसवीं तक 50 से कम बच्चे पंजीकृत है। मनसरवास सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में 6, गोरीपुर गांव के स्कूल की छठी कक्षा में तीन, नूनसर गांव के स्कूल की छठी कक्षा में 6 तथा सिरसी गांव के स्कूल की आठवीं कक्षा में चार बच्चे दाखिल है। इन सभी स्कूलों में छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक 50 से कम बच्चे पढ रहे है,जबकि इन स्कूलों में बच्चों को पढाने के लिए पर्याप्त स्टाफ है। सिरसी गांव के स्कूल में छठी से लेकर दसवीं तक केवल 29 बच्चे ही दाखिल है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X