Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले, मनरेगा के तहत आंबटित धन को दबाकर न बैठें अधिकारी

Updated on Thursday, December 17, 2020 23:05 PM IST

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले, मनरेगा के तहत आंबटित धन को दबाकर न बैठें अधिकारी

 
चंडीगढ़, 17 दिसंबर।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि मनरेगा के तहत आवंटित धन को दबा कर न बैठें बल्कि संबंधित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में क्रियान्वित कर जनता को इसका लाभ प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे विकास कार्यों के पूरा होने पर प्रमाण-पत्र निदेशालय को प्रेषित करें। डिप्टी सीएम ने जिन-जिन जिलों में मनरेगा का कार्य गति नहीं पकड़ पाया है उनमें संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलबी की और प्रदेश के हर गांव में मनरेगा स्कीम के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का स्टेटस जाना।
दुष्यंत चौटाला ने मीटिंग के बाद बताया कि मनरेगा के तहत दिए गए टारगेट को विभाग ने इस बार समय से पहले ही पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए 140 लाख कार्य-दिवस निर्धारित किए गए थे जिनमें से 125 लाख कार्य-दिवस नवंबर 2020 तक ही पूरे कर लिए हैं जो कि कुल कार्य का 90 प्रतिशत है।  पिछले वर्ष 2019-20 में मनरेगा के अंतर्गत करवाए जाने वाले काम के लिए 91.19 लाख कार्य-दिवस तय किए गए थे।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों को गरीबों के पशुओं के लिए मनरेगा के तहत बनाए जाने वाले कैटल-शैड बनाने में तेजी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए इन कैटल-शैड को बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने 15 जनवरी 2021 तक 10 हजार शैड के निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले पेंडिंग कार्यों को स्वीकृति के लिए मुख्यालय में एक सप्ताह तक भेज दें ताकि आगामी पंचायती-चुनाव के लिए लगने वाली आचार-संहिता से पूर्व इन कार्यों को शुरू किया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने जिन जिलों में धीमी गति से मनरेगा के काम हो रहे थे, उन जिलों के संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। ऐसे जिलों में अंबाला, फरीदाबाद,  दादरी, महेंद्रगढ़, पंचकुला, रेवाड़ी, सोनीपत आदि शामिल है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X