Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस सरकार के समय अंबाला में हुए थे अनेकों विकास कार्य - कुमारी सैलजा

Updated on Thursday, December 17, 2020 09:56 AM IST

 

 

कांग्रेस सरकार के समय अंबाला में हुए थे अनेकों विकास कार्य - कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के शासनकाल में ठप पड़े अंबाला के विकास कार्य- सैलजा

अंबाला, 16 दिसंबर-

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि अंबाला में कांग्रेस सरकार के समय अनेकों विकास कार्य हुए थे। सीवर की बात हो, गरीबों के मकानों की बात हो, चाहे गली मोहल्लों के विकास कार्यों की बात हो। करोड़ों रुपयों के विकास कार्य कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में अंबाला में हुए थे। लेकिन आज भाजपा सरकार के शासनकाल में अंबाला के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यह बातें अंबाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमती मीना अग्रवाल और कांग्रेस पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए कहीं। इसके उपरांत उन्होंने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हर वर्ग की लड़ाई लड़ी है। आज हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। हमारा संघर्ष विकास का संघर्ष है। भजापा ने हमेशा विकास के नाम पर लोगों को बरगलाने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास की राजनीति की है। भाजपा हर विषय पर लोगों को बरगलाती है। चाहे 15 लाख की बात हो या स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने की बात हो इस सरकार ने सिर्फ जनता को धोखा दिया है। इस सरकार के नोटबंदी और जीएसटी के फैसले ने अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने कहा कि आज शहरों की स्थिति बदतर है। कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों का बुरा हाल है। लेकिन भाजपा केवल भाई से भाई को जुदा करने की बात करती है। धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर राजनीति करती है। आज कर्मचारी दुखी है। व्यापार दुखी है। किसान व मजदूर दुखी है। आज किसान सड़कों पर बैठा है। अपने खेत छोड़कर अन्नदाता भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाए इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। हमारी अर्थव्यवस्था किसान और मजदूर से चलती है। अगर किसान और मजदूर खुशहाल नहीं होगा तो देश की अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि अंबाला में कांग्रेस सरकार के समय अनेकों विकास कार्य हुए थे। सीवर की बात हो, गरीबों के मकानों की बात हो, चाहे गली मोहल्लों के विकास कार्यों की बात हो। सैकड़ों करोड़ों रुपए हमारे समय अंबाला में आए थे और विकास कार्य हुए थे। लेकिन आज सब कुछ ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीण आंचल में भी कांग्रेस के समय जमकर विकास कार्य हुआ था। लेकिन आज वहां भी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना में भी कुछ कार्य नहीं हुआ है, लोगों को इस योजना के तहत किस्तें ही नहीं मिल रही हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों की बात करती है। विकास की बात करती है। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। आज जहां पर मैं खड़ी हूँ वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। हम सभी का वजूद कांग्रेस पार्टी के कारण है। हमारी पार्टी ने हमें मौका दिया तो हमने इलाके के काम किए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर पूरी ताकत के साथ रणभूमि में उतरकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार करें। कांग्रेस पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं और कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

इस दौरान मेयर पद की प्रत्याशी मीना अग्रवाल, सभी पार्षद पद के प्रत्याशी, अंबाला नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक विधायक शमशेर सिंह गोगी व अनिल सैनी, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन, पवन अग्रवाल, बलविंदर पूनिया, रिंकू पूनिया, तरूण चुघ, पूरण सैनी समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X