Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अभय चौटाला बोले, बीजेपी व कांग्रेस दोनों कारपोरेट घरानों की कठपुतली

Updated on Thursday, December 17, 2020 09:51 AM IST

 
 

अभय चौटाला बोले, बीजेपी व कांग्रेस दोनों कारपोरेट घरानों की कठपुतली 

 
चंडीगढ़, 16 दिसंबर। 
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार से अब वार्ता कानून रद्द करने के प्रस्ताव आने के बाद करने के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अन्नदाता द्वारा रखी गई मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए उन्हें मान लेना चाहिए। इनेलो नेता ने किसान संगठनों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को यह समझना चाहिए कि किसान अब समझदार हो गया है और वो सरकार के किसी बहकावे में नहीं आएगा। जब किसान काले कृषि कानूनों को नहीं मानना चाहता तों केंद्र सरकार क्यों इन कानूनों को जबरदस्ती थोंपना चाहती है इससे भाजपा सरकार की मंशा पर संदेह होना लाजमी है। इनेलो नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों किसान विरोधी पार्टियां हैं और कारपोरेट घरानों की कठपुतली हैं, यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब कारपोरेट घरानों की कठपुतली बन कर उनके फायदों के लिए यही कृषि कानून लाना चाहती थी और आज भाजपा भी देश के बड़े कारपोरेट घरानों के फायदे के लिए ये काले कानून लेकर आई है। इनेलो नेता ने कहा कि आज देश के किसानों को धरने पर बैठे हुए 20 दिन हो गए हैं और लगभग 20 किसान अब तक शहीद हो चुके हैं लेकिन अन्नदाता के हौंसले बुलंद हैं। केंद्र की भाजपा सरकार को किसानों की भावनाओं के साथ-साथ जमीनी हकीकत को समझना चाहिए और ऐसे लोगों के साथ बैठ कर इन कृषि कानूनों के बारे में समझना चाहिए जो कृषि और जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए घातक हैं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X