किसानों के समर्थन में रोड़वेज कर्मचारी 17 को दिल्ली बॉडर पर करेंगे प्रदर्शन
चंडीगढ़, 15 दिसंबर।
हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र सिंह बधाना, प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने सयुंक्त ब्यान में बताया आल इंडिया रोड़ ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फैडरेशन के आह्वान पर रोड़वेज कर्मचारी किसानों के समर्थन में 17 दिसम्बर को टिकरी बाडर व सिन्धु बॉडर पर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आन्दोलन में शामिल किसानों व समर्थन कर रहे करोड़ों लोगों को देशद्रोही कहना जायज मांगों को लेकर चल रहे सफल व व्यापक एकजुट आन्दोलन में फूट डालकर आन्दोलन तोडऩे की गहरी साजिश है। उन्होंने आन्दोलनकारियों को देशद्रोही कहने वाली सरकार से गम्भीर सवाल करते हुए कहा देश भर के 206 किसान संगठनों द्वारा गठित अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति में शामिल किसान नेता क्या देशद्रोही है कर्मचारी नेताओं ने आन्दोलन की जीत के लिए, एकता को ओर ज्यादा मजबूत कर आन्दोलन में युद्धस्तर पर तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की किसान संगठनों से बातचीत करके किसान व जनविरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। एमएसपी गारंटी कानून लागू करें। एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं करने वालों को अपराध की श्रेणी में रखा जाए। खेती में खाद,बीज,दवाई, दिहाड़ी व जमीन का ठेका आदि लागत मूल्य जोड़ कर लाभकारी एमएसपी तय किया जाए। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए। बिजली बिल विधेयक मोटर व्हीकल एक्ट वापस लिया जाए। डीजल व पैट्रोल को त्रस्ञ्ज में शामिल कर कीमतों में बढ़ौतरी वापस लेकर महंगाई कम की जाए।उन्होंने कहा प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर रोड़वेज, हिमाचल रोड़वेज, पंजाब रोड़वेज व राजस्थान रोड़वेज के कर्मचारी भी भाग लेंगे।