Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस का ऐलान: रेवाड़ी परिषद चेयरमैन का चुनाव भी सिंबल पर लड़ेंगे

Updated on Saturday, December 05, 2020 21:47 PM IST

कांग्रेस का ऐलान: रेवाड़ी परिषद चेयरमैन का चुनाव भी सिंबल पर लड़ेंगे


चंडीगढ़, 5 दिसंबर। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने वाले हैं। उनके द्वारा रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन के चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल एवं विधायक किरण चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा की गई है। चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा। सैलजा ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लडऩे का फैसला लिया है। इन तीनों निगमों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार पार्टी सिंबल पर उतारेगी।
सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश की जनता इस जनविरोधी भाजपा-जजपा सरकार से पूरी तरह से हताश, निराश और दुखी हो चुकी है। यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद की नजर से देख रही है। यही कारण है कि जजपा का साथ होने और सत्ता के दुरुपयोग से लेकर तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा को बरोदा उपचुनाव में बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी थी और जनता ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी अंतर से जिताया था। इन चुनावों में भी जनता कांग्रेस पार्टी का साथ देगी और इस जनविरोधी सरकार को आईना दिखाएगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X