Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: बेटी की शादी में डेरा प्रेमियों ने दिया घरेलू उपयोग का सामान

Updated on Thursday, December 03, 2020 16:24 PM IST

-शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर फोर्स गुरुग्राम व सोहना ब्लॉक ने निभाई जिम्मेदारी
-संगत के इस कदम की चारों ओर हुई तारीफ

गुरुग्राम। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक गरीब बेटी की शादी में घरेलू उपयोग का सारा सामान देकर अपनी सेवा भावना को प्रदर्शित किया है। सोहना ब्लॉक में हुई इस शादी में सोहना व गुरुग्राम ब्लॉक ने मिलकर पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए यह पुनीत कार्य में इस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सोहना के वार्ड-20 स्थित बंद कालोनी निवासी सावित्री देवी की बेटी की शादी का तारीख 1 दिसम्बर 2020 निश्चित की गई थी। सावित्री की पति का देहांत हो चुका है। घर का खर्च चलाने को वह मेहनत मजदूरी करती है। सावित्री देवी के लिए यह संभव नहीं था कि वे शादी का खर्च उठा सके। शादी की तारीख नजदीक आ रही थी और उनकी टेंशन बढ़ती जा रही थी। बेटी की खुशी से विदाई करना हर मां-बाप का सपना होता है, लेकिन सावित्री देवी इस सपने को पूरा करने में एक तरह से असमर्थ थी।

(MOREPIC1)

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को इस बारे में जब पता चला तो बिना देरी कि शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर फोर्स के सेवादार उनके घर पहुंचे और शादी की तैयारियों पर चर्चा की। फिर शादी में दिए जाने वाले सामान को लेकर डेरा के सेवादारों ने सूची तैयार की और सामान खरीदकर सावित्री देवी के आंगन में पहुंचाकर उनकी टेंशन को झटके में दूर कर दिया। साथ ही उनके घर पर नाम चर्चा आयोजित करके गुरू यश गाया। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस निस्वार्थ सेवा को देखकर सावित्री देवी का परिवार भावुक हो गया। उन्होंने सेवादारों के इस कार्य को कभी न भूलने वाला कार्य बताया। इस मौके पर गुरुग्राम के ब्लॉक भंगीदास श्याम सुंदर इंसा, 15 मेंबर राजेंद्र सिरोही इंसा, सोहना ब्लॉक भंगीदास मुकेश इंसा, जोगिंद्र, कृष्ण, महेंद्र, मुरलीधर, ज्ञानचंद, भगवान साह, श्रीराम, बबीता, परसुमलता, गरिमा, सरोज यादव फाजिलपुर, बाला, ममता आदि मौजूद रही।

यह सब सामान शादी में दिया
सावित्री देवी की बेटी की शादी में डेरा के सेवादारों ने दीवान बेड, गद्दा, कंबल, सिलाई मशीन, पंखा, अलमारी, घड़ी, दुल्हा-दुल्हन के कपड़े, 61 बर्तन, मेज-कुर्सी आदि सामान दिया गया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X