Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लडऩे को सभी दलों में मंथन

Updated on Tuesday, December 01, 2020 20:39 PM IST

पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लडऩे को सभी दलों में मंथन

भाजपा,कांग्रेस,जजपा व इनेलो जल्द बुलाएगी बैठकें
भाजपा व इनेलो पांच निगम चुनाव में कर चुके हैं ट्रायल
विधायक से अधिक पावरफुल हैं निगमों के सीधे चुने मेयर
चंडीगढ़। हरियाणा में निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनावों को पार्टी चुनाव चिन्ह पर लडऩे को लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने मंथन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले महीने बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी तथा इनेलो पहले ही पार्टी सिंबल पर चुनाव लडऩे का प्रयोग कर चुके हैं। कांग्रेस में इस मुद्दे पर लंबे समय से पेच फंसा हुआ है।
हरियाणा में इसी  माह निगम चुनाव का ऐलान होने जा रहा है। चुनाव आयोग पहले ही इस बात के संकेत दे चुका है। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा अंबाला, पंचकूला तथा सोनीपत नगर निगम के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।  इस बीच सभी दलों में निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लडऩे को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
औसतन प्रत्येक निगम में एक से दो विधानसभा क्षेत्रों का हिस्सा आता है। ऐसे में जनता द्वारा सीधे चुने गए मेयर विधायक के समकक्ष माने जाते हैं। प्रदेश में करीब दो साल पहले हुए पांच निगमों के चुनाव में भाजपा तथा इनेलो पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन इस समय राजनीतिक हालात बदले हुए हैं। बरोदा उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद पार्टी में मंथन का दौर चल रहा है। पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े भी हरियाणा दौरा क्र चुके हैं।  
बाक्स----

भाजपा पहले भी एक चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ चुकी है। तीन निगमों के चुनाव को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाए या न इस बारे में सत्ता और संगठन के लोग मिलकर फैसला करेंगे। दूसरा निगम प्रभारियों से भी इस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा जिन शहरों में यह चुनाव होना है वहां के कार्यकर्ताओं व नेताओं की राय भी अहमियत रखती है।
ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा अध्यक्ष।

अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। बहुत जल्द निगम चुनाव को लेकर बैठक बुलाई जाएगी। पंचकूला व अंबाला निगम चुनाव के लिए समन्वय समितियों का गठन कर दिया गया है। पार्टी के नेताओं ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। बहुत जल्द पार्टी सिंबल को लेकर भी फैसला कर लिया जाएगा।
कुमारी सैलजा, कांग्रेस अध्यक्ष।

जननायक जनता पार्टी ने निगम तथा पंचायत चुनाव को लेकर दो अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया है। जिसमें पार्टी के नौ वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। यह कमेटियां बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को देंगी। उसके बाद निगम चुनाव को लेकर हर तरह का फैसला किया जाएगा। जिसमें पार्टी सिंबल पर लडऩे अथवा ओपन लडऩे का मुद्दा भी शामिल रहेगा।
निशान सिंह, अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X