Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने सरकार से समर्थन वापस लिया

Updated on Tuesday, December 01, 2020 20:30 PM IST

निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने सरकार से समर्थन वापस लिया


पहले चेयरमैन पद छोड़ा फिर वापस लिया समर्थन


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुंडू भी ले चुके हैं समर्थन वापस
चंडीगढ़। कृषि कानूनों के मुद्दे पर दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। सांगवान ने सोमवार को ही हरियाणा सरकार द्वारा दिया गया चेयरमैन का पद छोड़ा था। एक साल के भीतर यह दूसरा मौका है जब किसी विधायक ने सरकार से समर्थन वापस लिया है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महम के विधायक भी सरकार से समर्थन वापस ले चुके हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवीर सांगवान ने दादरी से जजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को 14 हजार 272 वोट से हराया था। भाजपा प्रत्याशी बबीता फौगाट यहां तीसरे नंबर पर आई थी। सोमवीर सांगवान ने सरकार गठन के तुरंत बाद ही निर्दलीय रणजीत चौटाला के साथ मिलकर मनोहर सरकार को समर्थन दे दिया था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया था।
इस बीच कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों का सांगवान पर भारी दबाव था। सोमवार को ही हुई खाप पंचायतों की बैठक के बाद सांगवान ने पहले चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया और फिर मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया। प्रदेश सरकार के करीब एक साल के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है जब किसी विधायक ने समर्थन वापस लिया है। इससे पहले महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मनोहर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सांगवान ने समर्थन वापसी पत्र हरियाणा विधानसभा के स्पीकर के नाम जारी करते हुए इसकी एक प्रति राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य तथा एक प्रति मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजी है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X