Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा सरकार ने निगम चुनाव को दी एनओसी

Updated on Tuesday, December 01, 2020 20:29 PM IST

हरियाणा सरकार ने निगम चुनाव को दी एनओसी


27 दिसंबर को हो सकते हैं पंचकूला,अंबाला व सोनीपत में चुनाव
चुनाव आयोग इसी सप्ताह जारी करेगा चुनाव कार्यक्रम
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की तीन नगर निगमों में चुनाव के लिए एनओसी दे दी है। चुनाव आयोग अपनी सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। आयोग 27 दिसंबर को तीन नगर निगमों तथा एक नगर परिषद में चुनाव करवाने की तैयारी में है। जिसके लिए इसी सप्ताह चुनाव कार्यक्रम जारी हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य चुनाव आयुक्त डॉ़ दलीप सिंह ने पंचकूला, अंबाला सिटी व सोनीपत नगर निगम के अलावा रेवाड़ी नगर परिषद के चुनावों को लेकर तमाम तैयारियां पूरी करने के बाद राज्य सरकार से इस बाबत बातचीत की। सरकार की ओर से चुनाव आयोग को इसके लिए हरी झंडी दी जा चुकी है। चुनाव आयोग जनवरी के पहले सप्ताह में चुनाव करवाना चाहता था लेकिन सरकार ने ठंड और मौसम का हवाला देकर पहले चुनाव करवाने की बात कही है। ऐसे में दिसंबर के आखिर में ही चुनाव करवाने का फैसला हुआ। चुनाव कार्यक्रम जारी करने और मतदान की तारीख के बीच कम से कम 22 दिन का समय होना अनिवार्य है। इस लिहाज से 3 या 4 दिसंबर को चुनावों की घोषणा होने के आसार हैं।
भाजपा ने पंचकूला निगम के लिए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, अंबाला सिटी के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व सोनीपत नगर निगम के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं रेवाड़ी नगर परिषद चुनावों के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा को इंचार्ज लगाया गया है। ये चुनाव सिम्बल पर लड़े जाने हैं, ऐसे में इन नेताओं की स्थानीय नेताओं से फीडबैक जुटाने की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा चुनावों को लेकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर की अध्यक्षता में पंचकूला और अंबाला सिटी नगर निगम के लिए दो कमेटियों का गठन किया हुआ है। ये कमेटियां स्थानीय नेताओं से विचार-विमर्श करके चुनावों बारे फैसला करेंगी। कांग्रेस भी इस बार निकायों के चुनाव पार्टी चुनाव-चिह्न पर लडऩे की कोशिश में है। गुर्जर कमेटी को इसी बारे में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा तीनों निगमों व रेवाड़ी नगर परिषद के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों द्वारा स्थानीय नेताओं से फीडबैक जुटाया जा रहा है। ये नेता पार्टी की टिकट के दावेदारों के अलावा संबंधित सांसदों व विधायकों के अलावा वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर रहे हैं। संघ नेताओं की भी राय इन नेताओं द्वारा ली जा रही है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X