Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लव जिहाद की घटनाओं में हरियाणा दूसरे नंबर पर

Updated on Monday, November 30, 2020 12:35 PM IST


चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक सहयोगी विश्व हिंदू परिषद ने राज्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी लव जिहाद कानून बनाने की वकालत की है। विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए हरियाणा पर इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का दबाव बनाया है। वीएचपी की रिपोर्ट के मुताबिक लव जिहाद की घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश पहले तथा हरियाणा दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हालही में लव जिहाद कानून लागू किया जा चुका है जबकि हरियाणा सरकार द्वारा कानून बनाने के लिए स्टडी कमेटी का गठन किया जा चुका है।

(SUBHEAD)
हरियाणा के मेवात तथा आसपास के इलाकों में धर्मांतरण व लव जिहाद की घटनाओं के मुद्दे पर विहिप के राष्ट्रीय नेता सुरेंद्र जैन और विनोद कुमार बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात कर चुका है। वीएचपी नेता प्रेम भाई की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इनकी घटनाओं की संख्या 32 दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के बाद हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्य लव जिहाद के विरुद्ध कानून बनाने पर आगे बढ़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के कानून में इस बात का प्रावधान किया गया है कि धर्म छिपाकर किसी को धोखा देकर शादी करने पर 10 साल की सजा दी जाएगी। लालच, झूठ बोलकर या जबरन धर्म परिवर्तन या शादी के लिए धर्म परिवर्तन को अपराध माना जाएगा। धर्म परिवर्तन के साथ अंतर धार्मिक शादी करने वाले को सिद्ध करना होगा कि उसने इस कानून को नहीं तोड़ा है। साथ ही लडक़ी का धर्म बदलकर की गई शादी को शादी नहीं माना जाएगा।
दूसरी तरफ कृषि आंदोलन में उलझी हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी अभी तक आंदोलन के चलते अपना काम शुरू नहीं कर सकी है। कृषि आंदोलन का केंद्र अब दिल्ली बन गया है। जिसके चलते हरियाणा सरकार द्वारा गठित स्टडी कमेटी इसी सप्ताह अपना काम शुरू करेगी।
हरियाणा ने तीन अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का नेतृत्व सीनियर आइएएस अधिकारी टीएल सत्यप्रकाश कर रहे हैं। कमेटी में आइपीएस अधिकारी नवदीप सिंह विर्क और एडीशनल एडवोकेट जनरल दीपक मनचंदा को भी शामिल किया गया है। विहिप नेता प्रेम भाई ने सभी राज्यों में लव जिहाद के मामलों की रिपोर्ट उजागर करते हुए कहा कि न केवल राज्य सरकारों बल्कि केंद्र को भी इसके विरुद्ध कड़ा कानून बनाने की जरूरत है।
इसी में बाक्स
धर्मांतरण के मामलों में यह है राज्यों की स्थिति
राज्य का नाम                        धर्मांतरण की घटनाएं
उत्तर प्रदेश                                      32
राजस्थान                                      04
उत्तराखंड                                        01
हरियाणा                                        07
छत्तीसगढ़                                      02
झारखंड                                        05
मध्यप्रदेश                                    01
केरल                                           03
दिल्ली                                          05
महाराष्ट्र                                        02
हैदराबाद                                       01
पश्चिम बंगाल                                01
आंध्रप्रदेश                                      01
बिहार                                            02
हिमाचल प्रदेश                               01

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X