Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: डांस कला मेरे जीवन का हिस्सा नहीं मेरा जीवन है: टाइगर पॉप

Updated on Thursday, November 26, 2020 16:59 PM IST

-इंडियाज बेस्ट डांसर रियलिटी शो की ट्रॉफी विजेता से खास बातचीत
-गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 में परिवार के साथ रहते हैं टाइगर पॉप अजय सिंह

संजय मेहरा

गुरुग्राम। भारत-नेपाल की सीमा पर झीलों से घिरे गांव दोधारा कंचनपुर से अपने तीन बच्चों की अच्छी परवरिश को वर्ष 2003 में दो थाली, दो कटोरी, एक कढ़ाही व मिट्टी के तेल से जलने वाला स्टॉव लेकर गुरुग्राम आए दंपति गणेश कुमार व तुलसी देवी भले ही अब तक जीवन की जद्दोजहद से जूझते रहे हैं, लेकिन उनके छोटे बेटे ने उनके सपनों को पंख लगा दिए हैं। डांस की दुनिया में धमाल मचाकर आज बेटा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में चमकता सितारा बन गया है। जिन्हें उनके डांस और संगीत से चिढ़ थी। वे आज उसका स्वागत कर रहे हैं।

 (MOREPIC1)

हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 में छोटे से किराए के मकान में परिवार के साथ रहने वाले टाइगर पॉप यानी अजय सिंह की। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित किए गए इंडियाज बेस्ट डांसर रियलिटी शो में टाइगर पॉप ने खूब पसीना बहाया। अपने डांस फॉर्म पॉप डांस से टाइगर पॉप ने ऐसा धमाल मचाया कि भारत से नेपाल सीमा तक ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनका डंका बज गया। जिन डांस की हस्तियों के डांस को देखकर टाइगर सदा सीखने का प्रयास करते रहे, वे हस्तियां टाइगर पॉप को उनकी सफलता पर बधाइयां दे रहे हैं। टाइगर को इनाम के रूप में 15 लाख रुपए व एक मारुति सुजूकी विटारा बे्रजा कार मिली है। टाइगर से मिलने वालों का दिनभर उनके घर पर तांता लगा रहता है। खासकर बच्चे उनके काफी चहेते हैं।

 (MOREPIC2) 

मां घरों में करती है सफाई, खाना बनाने का काम
चढ़ते सूरज को तो सब सलाम करते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने में टाइगर पॉप ने जो मेहनत की है, वह हर कोई नहीं जानता। उससे हम आपको रूबरू कराते हैं। इसके पीछे परिवार का भी बहुत बड़ा योगदान है। टाइगर बताते हैं कि उनकी मां घरों में सफाई करने, खाना बनाने का काम करती हैं। पिता एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2011 में 12 साल की उम्र में टाइगर को डांस के रियलिटी शो देखकर डांस करने का शौक चढ़ा। वह शौक धीरे-धीरे उसका जूनून बन गया और रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच माया नगरी मुंबई में गरीब परिवार के इस चिराग ने सपना देख लिया। स्कूल के कार्यक्रमों में उसने अपनी प्रतिभा को निखारा। किराए के मकान में मात्र 6 बाई 8 फिट के कमरे में उसने डांस करना शुरू किया। यहां भी उसकी प्रतिभा को दबाने का बिल्डिंग में रहने वालों ने प्रयास किया। फिर टाइगर ने पार्कों में, गौशाला में जाकर डांस की रिहर्सल करनी शुरू की।

 (MOREPIC3)

डांस कला ही मेरा जीवन है
टाइगर कहते हैं कि डांस कला उनके जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि उनका जीवन है। अपनी आर्ट के जरिए वह इस मुकाम तक पहुंचा है। हर किसी को यही संदेश है कि मेहनत करें, कभी हार ना मानें। अगर हमारी मेहनत पूरी होगी तो सफलता गारंटी से मिलेगी। भविष्य में खुद भी नए कलाकारों को प्रेरित करेंगे। बताएंगे कि सफलता किसी अमीर घराने की मोहताज नहीं है। टाइगर की मां तुलसी देवी कहती हैं कि पूरे परिवार की यही सपना था कि टाइगर कामयाब हो जाए। अपने सपने उन्होंने टाइगर में देखे और आज पूरी दुनिया का टाइगर चहेता बन गया।

 

गुरुग्राम में ही ली है 12वीं तक शिक्षा
टाइगर पॉप बताते हैं कि गुरुग्राम के प्रकाशदीप स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास भीमगढ़ खेड़ी के सरकारी स्कूल में छठी से दसवीं तक पढ़े। कक्षा 11वीं व 12वीं उन्होंने सेक्टर-4/7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की। 12वीं तक पढऩे के बाद दो साल पूरे डांस को ही समर्पित किए। बेशक कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन जुनून कम नहीं हुआ। माता-पिता ने डांस छोड़कर पढ़ाई करने का दबाव दिया, ताकि पढ़कर कोई नौकरी कर लेगा। परिजनों की मन रखने को टाइगर पॉप ने दिल्ली के मालवीय नगर स्थित भगत सिंह कालेज में बीए में दाखिला ले लिया। वहां भी उसने पढ़ाई से ज्यादा अपने डांस को महत्व दिया।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X