Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बैंक ऑफ बड़ौदा ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ मिलकर ग्राहकों और वितरकों के लिए फाइनेश विकल्प पेश किए

Updated on Monday, October 26, 2020 15:00 PM IST

हिसार। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ग्राहक सबसे पहले की अपनी सोच के अनुपालन में आज सरकारी क्षेत्र के देश के अग्रणी बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ करार करने की घोषणा की। इससे बड़ी संख्या में देश के शहरों और नगरों में कंपनी के ग्राहकों और वितरकों दोनों के लिए फाइनेंस के विकल्प उपलब्ध होंगे। इस गठजोड़ के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा टीकेएम द्वारा बेचे जाने वाले वाहनों की पूरी रेंज के लिए पसंदीदा फाइनेंसर्स में से एक होगा। नई सेवा में ग्राहकों के लिए खासतौर से तैयार किए गए समाधानों का लाभ उठाना आसान करती है। इनमें गाड़ी की ऑनरोड कीमत का ज्यादातर हिस्साए तकरीबन 90 प्रतिशत देना और किस्तें वापस करने की लंबी अवधिए 84 महीने शामिल है। यही नहीं पहले भुगतान करने या कर्ज खाता समय से पहले बंद करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दूसरी ओरए प्रतिस्पर्धी ब्याज दर से टीकेएम के डीलर को सर्वश्रेष्ठ डिजिटाइज्ड सप्लाई चेन फाइनेंस का लाभ मिलेगा।

 

इस गठजोड़ पर अपने विचार साझा करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री मुरली रामस्वामी ने कहा कि हम भारत के महत्वपूर्ण यात्री कार निर्माताओं में से एक के साथ जुड़कर खुशी महसूस कर रहे हैं। इस गठजोड़ से हमें यह मौका मिल रहा है कि ऑटोमोबाइल डीलर्स के साथ संबंध के मामले में हम गहराई तक जाएं तथा देश भर में फैली अपनी शाखाओं के जरिए अपने डीलर फाइनेंस पोर्टपोलियो का विस्तार करें। इन वितरकों को दूसरे उत्पाद बेच सकने की विशाल संभावना के मद्देनजर हमें यकीन है कि इस करार से हमें आपसी सहक्रिया मिलेगी तथा सप्लाई चेन फाइनेंस के वर्ग में हम अपनी स्थिति मजबूत कर सकेंगे। इसके साथ ही हम टीकेएम के लिए बाजार में पहुंच बेहतर कर सकेंगे। बैंक ऑप बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विक्रमादित्य सिंह खिचि ने कहा कि ऑटो लोन फ ाइनेंस के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार पर दस्तखत करके हम बेहद खुश हैं। इस गठजोड़ से रीटेल ऑटो फ ाइनेंस कारोबार पर हमारा फोकस बेहतर होता है तथा हमारे और टोयोटा के ग्राहकों को मूल्य मिलेगा। 9000 से ज्यादा शाखाओं के अपने विस्तृत नेटवर्क से हम देश भर में ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा दे सकेंगे तथा ऑटो लोन बाजार में भी अपनी पहुंच बढ़ा सकेंगे। इस संबंध से दोनों ही संगठनों की संभावनाएं और बेहतर होंगी और हमारा एमएसएमई वर्ग डीलर फाइनेंस प्रोग्राम तथा रीटेल सेगमेंट ऑटो लोन फाइनेंस से मजबूत होगा। इस गठजोड़ पर टिप्पणी करते हुए नवीन सोनी सीनियर वाइस प्रेसिडेंटए सेल्स एंड सर्विस टीकेएम ने कहा कि गठजोड़ हमारे ग्राहकों और वितरकों दोनों के लिए बाधा मुक्त और सीवन हीन अनुभव के लिए नए जमाने की बैंकिंग तथा फाइनेंस समाधान संभव करने के लिए किए गए हमारे प्रयासों का भाग है। ग्राहक सबसे पहले के अपने रुख के तहत हम नवाचार जारी रखेंगे तथा अपने ग्राहकों तथा वितरकों के लिए नए विकल्प पेश करेंगे। इससे मौजूदा आवश्यकताओं और बाजार की उभरती मांग का पता चलेगा।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X