Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

शैक्षणिक ढांचे को मजबूती देना हमारा लक्ष्य: सुधीर सिंगला

Updated on Thursday, September 17, 2020 15:52 PM IST

-सेक्टर-14 कन्या महाविद्यालय में रखी छात्रावास की आधारशिला
-2.5 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा तिमंजिला छात्रावास
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की दी बधाई
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि शैक्षणिक ढांचे को मजबूती देना ही हमारा लक्ष्य है। सरकार के प्रयास यही है कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के साथ ही रोजगार मिल सके। इसके लिए तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। बालिका शिक्षा पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। यह बात उन्होंने गुरुवार को यहां सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में तिमंजिला छात्रावास की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में कही। उन्होंने सभी जिलावासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई भी दी।
इस तिमंजिला छात्रावास के निर्माण पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। छात्राओं को सुविधाएं देने के लिए यह छात्रावास बनाया जा रहा है। स्थानीय कन्या महाविद्यालय परिसर में यह छठा छात्रावास होगा। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सरकार का यही प्रयास है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से गुरुग्राम जैसे शहरों में पढऩे को आने वाली अधिक से अधिक छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में ही आवास की सुविधा मिले। ताकि वे अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकें। शिक्षा से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गत माह रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने बेटियों को तोहफा देते हुए 10 नए महाविद्यालयों का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छात्र छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर कहा कि सरकार ने अनेक स्कीमें बेटियों के लिए चलाई हैं।
कोरोना महामारी में भी शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर रही। बेशक शिक्षक और छात्र स्कूल, कालेजों में आकर रूबरू नहीं हो सके, लेकिन तकनीकी का सहारा लेकर डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करवाई गई। ऐसा इसलिए कि बच्चों में भी पढ़ाई की आदत बनी रहे और वे कोरोना की वजह से पढ़ाई में पिछड़ें नहीं। उन्होंने कहा कि आज बहुत कुल अनलॉक हो चुका है। इसलिए हम सबको कोरोना से जंग लड़ते हुए सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयास करके अपने-अपने काम करने हैं। कोरोना काल में अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रयासरत हैं। हम सभी को सरकार का साथ देकर देश व प्रदेश को आगे ले जाना है।
इस मौके पर प्राचार्य डा. विजय अदलखा के प्रतिनिधि के रूप में अर्चना सूटा, संगीत विभाग के अध्यक्ष लोकेश शर्मा, प्राध्यापक कुसुम बरेजा, संदीप मान, प्रदीप धनखड़, प्रीति देसवाल, जूनियर लैब सहायक नरेंद्र कुमार के अलावा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी व महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X