Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

जल्द स्वस्थ हो जनसेवा में जुटेंगे सांसद संजय भाटिया: बोधराज सीकरी

Updated on Thursday, August 27, 2020 16:17 PM IST

-कोरोना संक्रमित हुए हैं संजय भाटिया
गुरुग्राम। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी बोधराज सीकरी ने करनाल से सांसद संजय भाटिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही ठीक होकर फिर से जनसेवा में जुटेंगे। उनके संसदीय क्षेत्र से लेकर पूरे हरियाणा में उनके जल्द दुरुस्त होने की प्रार्थना उनके प्रशंसक, पार्टी कार्यकर्ता, नेता कर रहे हैं।


बोधराज सीकरी ने कहा कि सांसद संजय भाटिया भारत सरकार में स्टैंडिंग कमेटी ऑन होम अफेयर्स के सदस्य, ज्वायंट कमेटी ऑन सेलरीज एंड अलाउंसेज ऑफ मेंबर ऑफ पार्लियामेंट, कंसलटेटिव कमेटी, मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के मेंबर भी हैं। यानी उनके कंधों पर अपने संसदीय क्षेत्र के साथ भारत सरकार में ये सब जिम्मेदारियां हैं। इस लिहाज से अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ सांसद संजय भाटिया पूरे देश के लिए अहम व्यक्तित्व हैं। पूरे भारत में अधिकाधिक मतों से जीत दर्ज करने का दूसरे नंबर पर उनका नाम है। श्री सीकरी ने कहा कि सांसद संजय भाटिया ने कोरोना महामारी में नियमों का पालन करते हुए लगातार जनसेवा की। लॉकडाउन में भी उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि होने के नाते, अपनी पूरी क्षमता, कार्यकुशलता के साथ जनता तक राहत पहुंचाई। सामाजिक मुद्दों पर वे हमेशा ही विचार करने के साथ-साथ मंत्रणा करते हैं, ताकि जनता का अधिक से अधिक भला किया जा सके। पानीपत में जन्मे संजय भाटिया अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से अपने संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हैं। कृषि के क्षेत्र में भी उनकी रुचि है। वे किसान परिवार से आते हैं।

भारतीय जनता पार्टी में इन्होंने प्रदेश महामंत्री के तौर पर भी काम किया है और पार्टी को मजबूती दी है। बोधराज सीकरी का कहना है कि बेशक संजय भाटिया केंद्र सरकार में हों, लेकिन हरियाणा सरकार के साथ मिलकर भी वे बेहतरी से कार्य करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खुशहाली, प्रदेश में लोगों को सुविधाएं देना है। इसके लिए वे केंद्र व राज्य सरकार के साथ पूरे तालमेल के साथ काम करते हैं। सांसद संजय भाटिया प्रांत व केंद्र सरकार के बीच में एक सुदृढ़ कड़ी का काम करते हैं। उनका मृदुभाषी स्वभाव, उनकी कार्यशैली, उनकी कर्मठता एवं जुझारूपन उनके व्यक्तित्व को चार चांद लगाते हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X