Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: रक्तदान शिविर लगाने पर डेरा सच्चा सौदा गुरुग्राम को किया सम्मानित

Updated on Wednesday, August 26, 2020 17:07 PM IST


-लायंस ब्लड बैंक की ओर से दिया गया सम्मान
-सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व धन्यवाद पत्र दिया गया
-डेरा सेवादारों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने का दिया आश्वासन
-23 अगस्त 2020 को शिविर लगाकर सेवादारों ने किया था 151 यूनिट रक्तदान

 

गुरुग्राम। डेरा सच्चा सौदा सरसा की गुरुग्राम शाखा (शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेल्फेयर फोर्स विंग) की ओर से डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल सेक्टर-56 साउथ सिटी-2 में लगाए गए रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त दान किए जाने पर लायंस ब्लड बैंक की ओर से बुधवार को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व धन्यवाद पत्र दिया गया। ब्लड बैंक की ओर से डेरा के सेवादारों के जज्बे को भी सेल्यूट किया गया।

 

बता दें कि बीती 23 अगस्त को यह शिविर लगाया गया था। इस शिविर का शुभारंभ लायंस ब्लड बैंक की हेड स्वाति गोयल व लायंस क्लब गुडगांव सिटी के सदस्य विकास ढाका ने किया था। शिविर में संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 191 महिलाएं एवं पुरुष रक्तदान करने पहुंचे। जिनमें से 151 का रक्त लिया जा सका। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के रक्तदान के प्रति जज्बे को देखते हुए मुख्य अतिथि स्वाति गोयल ने भी सराहना की।



डेरा सच्चा सौदा का रक्तदान शिविर लगाने पर बुधवार को लायंस ब्लड बैंक की ओर से गुरुग्राम के भंगीदास श्याम सुंदर इंसा, 15 मेंबर जिम्मेदार राजेंद्र सिरोही, 15 मेंबर सुधीर इंसा, ब्लड समित गुरुग्राम के जिम्मेदार विनोद कुमार इंसा को यह सम्मान दिया गया। सम्मान करते हुए स्वाति गोयल ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा यही है। धन्य है डेरा के सेवादार, जो कि खून दान के लिए इतने सक्रिय, आतुर रहते हैं, वह भी पूरे अनुशासन के साथ। इस तरह का सेवा का जज्बा हर किसी में नहीं हो सकता। खून देने के लिए होड़ यहां लगती दिखाई दी। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का वे धन्यवाद करती हैं कि खून की कमी को पूरा करने के लिए यहां के सेवादारों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक की ओर से प्राची ने भी धन्यवाद किया।

 

गुरूजी ने जो रास्ता दिखाया, उसी पर चलना ध्येय: श्याम सुंदर
सम्मान मिलने पर भंगीदास श्याम सुंदर इंसा ने कहा कि संगत को गुरूजी ने हमेशा सच के रास्ते पर चलते हुए मानवता की सेवा, भलाई का ही पाठ पढ़ाया है। उन्हीं की सीख से आज पूरी साध-संगत ना केवल रक्तदान, बल्कि मृतक देह का दान करना, बेघरों के घर बनाना, भूखों को खाना खिलाना, वंचितों को घर का राशन देना, बीमारों का उपचार कराना, सर्दियों में बेघरों को कम्बल, उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम करती है। कोरोना महामारी के दौरान भी डेरा सच्चा सौदा सरसा के सेवादारों ने गुरुग्राम में दिन-रात जनता की सेवा की। जरूरतमंदों की पहचान करके उन्हें राशन आवंटित किया गया।

 

भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने को हैं तैयार: राजेंद्र सिरोही
राजेंद्र सिरोही ने लायंस ब्लड बैंक का धन्यवाद करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भविष्य में रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। मानवता की सेवा के लिए सेवादारों द्वारा नियमित तौर पर रक्तदान किया जाता है। विनोद कुमार इंसा व सुधीर इंसा ने बताया कि रक्तदान शिविर लगाने के अलावा अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों के उपचार, आॅपरेशन के लिए सीधे मरीजों को भी सेवादार रक्तदान करते रहते हैं। इसके लिए सेवादारों ने ब्लड डोनेशन के सोशल मीडिया पर गु्रप बना रखे हैं। गु्रप में ब्लड की डिमांड आते ही संबंधित मरीजों के तिमारदारों से संपर्क करके सेवादार रक्तदान करने पहुंच जाते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X