Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

युवाओं को अभी नहीं मिलेगा हरियाणा के उद्योगों में 75 प्रतिशत आरक्षण!

Updated on Thursday, August 20, 2020 11:33 AM IST


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मामले में पेच फंस गया है। सरकार का यह वादा धरातल पर लागू होने में अभी समय लग सकता है। हरियाणा कैबिनेट द्वारा 75 प्रतिशत आरक्षण के आर्डिनेंस पर मुहर के बाद इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया था।
राज्यपाल ने कई दिनों तक इसे अपने पास रखने के बाद सहमति व संस्तुति के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। जिसके चलते अब इस बात की प्रबल संभावना बन गई है कि हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण की सुविधा का बिल अगले सप्ताह शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में पास नहीं होगा।
जेजेपी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था। वहीं भाजपा ने अपने ‘संकल्प-पत्र’ में नब्बे प्रतिशत तक आरक्षण स्थानीय युवाओं को देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन देने का ऐलान किया था। यानी दोनों ही पार्टियां इसके पक्ष में थी। इसी के चलते लम्बी जद्दोजहद और कई दौर की बैठकों के बाद आर्डिनेंस को तैयार किया गया।
(SUBHEAD)
एलआर के अलावा एडवोकेट जनरल द्वारा लगाई गई आपत्तियों को भी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने दूर किया था। जेजेपी नेता व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला के लिए यह बड़ा राजनीति मुद्दा है। प्रदेश के युवाओं को किए इस वादे को पूरा करने के लिए वे काफी गंभीर हैं। हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित करके आर्डिनेंस राज्यपाल सत्यदेव नारायाण आर्य को भेज दिया था। उनके पास यह आर्डिनेंस लंबित रहा। 
पिछले दिनों डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला इस आर्डिनेंस को लेकर ही राज्यपाल से मिले भी थे। राजभवन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल ने आर्डिनेंस पर राष्ट्रपति की कंसेंट लेने के लिए राष्ट्रपति भवन भेज दिया है।
सूत्रों का कहना है कि हरियाणा मूल के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने वाले इस आर्डिनेंस से दूसरे राज्य के युवाओं के लिए हरियाणा के प्राइवेट सेक्टर में रोजगार कम करने के अवसर कम होंगे। कई जिलों की इंडस्ट्री में यूपी, बिहार, राजस्थान सहित दूसरे कई राज्यों के युवा नौकरी करते हैं। बहरहाल, राज्यपाल ने केस को राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। वहां से कंसेंट मिलने के बाद ही सरकार आगे बढ़ेगी।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X