Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भाजपा ने शिवसेना को फिर पटखनी देकर बीएमसी उपचुनाव में केसरिया फहराया

Updated on Friday, October 13, 2017 00:57 AM IST

मुंबई,12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : मुंबई नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शिवसेना के साथ सीटों के अपने अंतर को कम करने के साथ ही भांडुप में हुए बीएमसी उपचुनाव में जीत हासिल की. इसके अलावा भाजपा को पुणे, कोल्हापुर और नागपुर नगर निकाय के लिये हुये उपचुनाव में भी जीत मिली. बृहनमुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार जागृति पटेल को वार्ड संख्या 116 में 11,129 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना उम्मीदवार मिनाक्षी पाटिल को 6,337 वोट मिले. कांग्रेस पार्षद प्रमिला पाटिल का 25 अप्रैल को निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई. इस जीत के साथ 227 सदस्यों वाली बीएमसी में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है जबकि शिवसेना के पार्षदों की संख्या 84 बनी हुई है.शिवसेना ने जहां चार अन्य पार्षदों के समर्थन का दावा किया है वहीं भाजपा ने दो अन्य पार्षदों के समर्थन का दावा किया है. इस नतीजे के बाद प्रतिक्रिया देते हुये भाजपा सांसद किरीट सौमैया ने कहा कि सहयोगी शिवसेना के नेताओं को अपना अहंकार त्याग देना चाहिये. सौमैया ने कहा, ‘‘शिवसेना अपने अहंकार से छुटकारा नहीं पाती है तो वे घटकर 83 सीटों पर आ जाएंगे और भाजपा के पास बीएमसी की 84 सीटें होंगी.’’मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भांडुप उपचुनाव के नतीजों ने ‘‘कुछ लोगों द्वारा किये गये बड़े दावों के खोखलेपन’’ को साबित कर दिया है. उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकास के एजेंडे की जीत है.


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X