Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

देश से वामपंथियों को उखाड़ फेकने की तयारी में बिहार बीजेपी

Updated on Friday, October 13, 2017 00:56 AM IST

पटना,12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : केरल में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बिहार बीजेपी कमर कस चुकी है. प्रतिदिन बिहार से बड़े नेता और कार्यकर्ता वहां जनयात्रा में शामिल होने केरल जा रहे हैं. पटना से बीजेपी युवा मोर्चा के 150 कार्यकर्ताओं ने केरल में 20 हजार लोगों के साथ जनयात्रा निकाली जिसको केरल के लोगों का भी काफी सहयोग मिला. इनमें से प्रमुख नितिन नवीन, संजीव चौरसिया एवं जयप्रकाश चौधरी हैं. अब इनका कहना है कि देश से वामपंथियों को उखाड़ फेकना इनका मकसद है. वामपंथियों की हिंसा के खिलाफ आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी कोच्ची पहुंचे. वह गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित 9 किलोमीटर लंबी पदयात्रा व उसके बाद हुई जनसभा में शामिल दिखे. केरल में वामपंथियों ने कथित रूप से अब तक 100 से ज्यादा भाजपा व सहयोगी संगठनों (आरएसएस) के निर्दोष कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है.बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा की बुनियाद पर खड़े वामपंथियों का पूरी दुनिया से सफाया हो चुका है. भारत में भी वो केवल दो राज्य केरल और त्रिपुरा में सिमट गए हैं. अगले चुनाव में केरल से भी इनका सफाया तय है. आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता ईंट का जवाब पत्‍थर से देना जानते हैं मगर हमारा विश्वास लोकतंत्र में है और हमलोग अगले चुनाव में इसका जवाब देंगे. केरल में पिछले कुछ सालों में संघ और वामपंथियों के वर्चस्व की लड़ाई में दर्जनों सियासी हत्याएं हो चुकी हैं. संघ परिवार लगातार इन हत्यायों को लेकर मुखर है और सीधे सीधे वामपंथियों को इसका कसूरवार ठहराता रहा है.

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X