Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

राजस्व जुटाने को हरियाणा सरकार बेचेगी शराब

Updated on Wednesday, July 15, 2020 13:10 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना काल में अहम फैसला लेते हुए पर्यटन विभाग के माध्यम से शराब बेचने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लिया है। पायलट प्रोजैक्ट के रूप में गुरुग्राम में छह शराब ठेके चालू कर दिए गए हैं। निकट भविष्य में इसका विस्तार करते हुए प्रदेश में पर्यटन विभाग के सभी रेस्टोरेंट्स के बाहर आउटलैट्स शुरू किए जाएंगे।
हरियाणा में पिछले लंबे समय से सरकार द्वारा कारपोरेशन बनाकर अपने स्तर पर शराब बेचने को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि इस मुद्दे पर आजतक सहमति नहीं बन सकी है और न ही सरकार खुलकर इसका विरोध कर रही है। इसके बावजूद परोक्ष रूप से सरकार ने पर्यटन विकास निगम को इस मामले में आगे कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार पर्यटन विकास निगम के माध्यम से एक ट्रायल कर रही है। जिसके बेहतर परिणाम आने के बाद इस योजना का विस्तार किया जा सकता है।
हरियाणा सरकार ने हाल ही में अपनी नई आबकारी पालिसी घोषित की है। करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। काफी दिनों तक शराब ठेके सिर्फ इसलिए नहीं खुल पाए, क्योंकि कोरोना महामारी ने ठेकेदारों व सरकार के कदम रोक रखे थे। कोरोना के कारण सरकार को काफी राजस्व की हानि हुई है। जिसके चलते शराब पर कोरोना सैस भी लगाया गया है। अब सरकार ने पर्यटन निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए आबकारी विभाग से अपने आउट्लेट्स (दुकानों) पर शराब ठेके खोलकर शराब की बिक्री की अनुमति मांगी है, जो मिल चुकी है। हालांकि बाजार में मिलने वाली शराब और पर्यटन निगम के ठेकों पर मिलने वाली शराब के रेट में कोई अंतर नहीं होगा। इसका एकमात्र उद्देश्य सरकार के राजस्व में वृद्धि करना है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X