Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लॉकडाउन में सडक़ों पर रही पुलिस, दुबके रहे अपराधी

Updated on Friday, July 10, 2020 19:15 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन के कारण मार्च माह से पुलिस सडक़ों पर है और अपराधी घरों में दुबके बैठे हैं। परिणाम स्वरूप हरियाणा में पहली छमाही के दौरान महिला अपराध की घटनाओं में कमी आई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं को लेकर प्रथम छमाही की रिपोर्ट जारी करते हुए अपराधों में 20.46 फीसदी कमी आने का दावा किया है।
हरियाणा में मार्च माह से लॉकडाउन चल रहा है। 31 मई तक हरियाणा लगभग पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान ज्यादातर जिलों की पुलिस सडक़ों पर ही तैनात रही। डीजीपी ने बताया कि साल 2020 के प्रथम 6 माह में महिलाओं के खिलाफ होने वाली अपराध की घटनाओं में  2019 की इसी अवधि की तुलना में 20.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जहां बलात्कार के मामलों में 18.18 प्रतिशत की कमी देखी गई, वहीं अपहरण की घटनाएं भी 27.41 प्रतिशत तक कम हुई।

(SUBHEAD)
इस साल जनवरी से जून तक महिलाओं के खिलाफ अपराध को सुलझाने की दर भी हाई रही है। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के करीब 99 प्रतिशत मामलों को, अपहरण के 85.33 प्रतिशत तथा छेड़छाड़ के 96.63 प्रतिशत मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। मनोज यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से जून 2020 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल दुष्कर्म, महिला उत्पीडन, अपहरण, छेडछाड, आदि से संबंधित कुल 4893 मामलों दर्ज हुए जो वर्ष 2019 की इसी अवधि में दर्ज 6153 मामलों की तुलना में 1259 कम रहे।
डीजीपी ने कहा कि हालांकि, पिछले छह महीनों में ओवरऑल क्राईम रेट में गिरावट देखी गई, महिला अपराध में भी हमने अच्छा काम किया है। इस साल 30 जून तक रेप के 657 केस दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल इसी समय में यह आंकड़ा 18.18 प्रतिशत ज्यादा यानी 803 था। पोक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मामले भी 850 से कम होकर 11.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 756 रह गए। इस अवधि के दौरान, महिलाओं के अपहरण की घटनाओं में भी 27.41 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। 2019 में जहां अपहरण के 1587 मामले दर्ज हुए थे वही इस साल 1152 मामले पंजीकृत हुए।
          इसी प्रकार, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें भी साल 2019 के 1226 से घटकर 2020 में 1128 रह गई, जोकि 7.99 प्रतिशत कम है। भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत महिलाओं के साथ क्रूरता के मामलों में भी 552 की कमी आई। इसके तहत, 2019 में दर्ज 2140 मामले इस साल 25.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1588 दर्ज हुए। यादव ने कहा कि 2020 के प्रथम 6 माह के दौरान पुलिसबल द्वारा तेज की गई गश्त व निगरानी से समग्र अपराध के ग्राफ में गिरावट आई है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X