Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैकड़ों युवाओं के करेंगे ऑनलाइन संवाद

Updated on Friday, July 10, 2020 19:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12 जुलाई को प्रदेश के 500 युवाओं से ऑनलाइन संवाद करेंगे। यूथ फॉर न्यू हरियाणा (वाईएफएनएच) के बैनर तले होने वाले इस संवाद को ‘युवा मंथन विद मुख्यमंत्री’ नाम दिया गया है। संवाद का मुख्य विषय कोरोना के दौरान उभरी चुनौती और नये अवसर रखा गया है। संवाद में अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित विदेशों में रहने वाले हरियाणवी 30 एनआरआई युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है। जबकि हर जिले से चयनित डॉक्टर, शिक्षक, सीएम, बैंक अधिकारी, उद्योगपति, स्टार्टअप, आईटी और युवा वकीलों को संवाद में शामिल किया है।

(SUBHEAD)
कार्यक्रम संयोजक लवकेश गांधी और वाईएफएनएच अध्यक्ष दामोदर भारद्वाज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में जारी एक जानकारी में बताया कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से पीडि़त है। इसने समाज जीवन के हर क्षेत्र के समक्ष चुनौती एवं नये अवसर दोनों प्रस्तुत किए हैं। ऐसे दौर में हरियाणा का युवा भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने को आतुर है। क्योंकि जब-जब देश को युवाओं की जरूरत पडी, तब-तब हरियाणवी युवा ने अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति से देश की हर आशा को और मजबूत किया है। चाहे वह सेना का क्षेत्र हो, खेल का मैदान, कृषि हो या तकनीकी क्षेत्र। कोरोना महामारी प्रदेश के युवा पेशेवरों के लिए नेतृत्व का अवसर है। इसी भाव को आत्मसात करेते हुए यूथ फॉर न्यू हरियाणा ने युवा मंथन विद मुख्यमंत्री के जरिये प्रदेश की युवा शक्ति और मुख्यमंत्री को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। ताकि देश और प्रदेश के विकास में एक नये आयाम को जोडा जा सकें। युवा मंथन में 500 प्रोफेशनल युवाओं को आमंत्रित गया है।
गांधी ने बताया कि युवा मंथन के लिए छह सेक्टर शिक्षा, आईटी, इंडस्ट्री, कृषि, वित्त और अन्य क्षेत्र से जुड़े युवाओं से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे थे, जिसमें 1040 युवाओं ने अपनी इच्छा जताई। कुल आवेदनों में 82 आवेदन निर्धारित 45 वर्ष उम्र से ज्यादा के थे, इसलिए उन्हें रद्द किया गया। बाकी आवेदनों को एक प्रोफेशनल टीम की चयन प्रक्रिया से गुजरा गया। उन आवेदनों में 9 जुलाई शाम तक 421 युवाओं को चयनित किया गया है। जबकि 150 आवेदनों पर अभी वैरिफाई करना बाकी है।

युवा देंगे सीएम को सुझाव
युवा मंथन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहां युवाओं को मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, चयनित युवा भी मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न विषयों पर सुझाव देंगे और प्रश्न पूछेंगे। आयोजन समिति ने इसके लिए 10 जुलाई अंतिम तिथि रखी है। अब तक 78 युवाओं ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर प्रश्न व सुझाव भेजें है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X