Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भारत रत्न प्रणब मुखर्जी लाए मेवात,गुरुग्राम के सौ गावों में सामाजिक क्रांति

Updated on Monday, July 06, 2020 12:02 PM IST


चंडीगढ़। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सार्थक प्रयासों से मेवात व गुरुग्राम के सौ से अधिक गावों में सामाजिक क्रांति आ रही है। प्रणब मुखर्जी फांउडेशन द्वारा हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के 126 गांवों को स्मार्ट ग्राम बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इनमें 101 गांव हरियाणा के मेवात और गुरुग्राम के हैं। जहां तकनीक, स्वास्थ्य, खुशी, इंसानियत और भाईचारे को बढ़ाने के मूल मंत्र पर काम चल रहा है।
(SUBHEAD)
प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति रहते हुए 2016 में मेवात का रोजका मेव, गुरुग्राम जिले के सोहना का दौहला, अलीपुर और हरचंद तथा इसी जिले के फरुर्खनगर ब्लाक का ताजनगर गांव गोद लिया था। कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन का गठन किया और 101 गावों को गोद लेकर बदलाव की कहानी लिखनी शुरू की।
फाउंडेशन की निदेशक एंव पूर्व राष्ट्रपति की तत्कालीन सचिव ओमिता पॉल की देखरेख में इन गांवों को स्मार्ट बनाने की मुहिम को गति प्रदान की जा रही है। इनमें मेवात के 20, गुरुग्राम जिले के सोहना ब्लाक के 60 और फर्रूखनगर ब्लाक के 20 गांव शामिल हैं। फाउंडेशन की निदेशक ओमिता पॉल के अनुसार हरियाणा की जगमग योजना से पहले ही प्रणब मुखर्जी के गोद लिए गांवों में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था हो गई थी।
(MOREPIC1) 
इन गांवों में लैंगिक असमानता को दूर करने, वाई-फाई की उपलब्धता, आर्गेनिक खेती, सेल्फ हेल्फ ग्रुप को प्रोत्साहन देते हुए उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा मुफ्त ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां फाउंडेशन की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति की गई, ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।
प्रणब मुखर्जी के गोद लिए इन गांवों में जींद जिले के बीबीपुर माडल आफ वूमैन इंपावरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट के माडल को भी लागू किया गया है, जिसके जरिये विकास के साथ-साथ घरेलू व सामाजिक हिंसा का विरोध किया गया। इन गावों में 50 स्कूल ऐसे हैं, जहां मास्टर कम हैं, जिन्हेंं फांउडेशन के खर्च पर इन स्कूलों में रखा गया है। पांच गांवों में आयुष केंद्र बनाए गए, जबकि 13 गांवों में खारे पानी की समस्या के चलते वाटर एटीएम लगाए गए हैं।
सफाई और शिक्षा का महत्व जान रहे लोग
गुरुग्राम के गांव दौला, नयागांव और ताजनगर में गांवों की काफी सूरत बदली है। लोग सफाई और शिक्षा का महत्व जानने लगे हैं। बच्चियों की एजुकेशन को लेकर जागृति आई है। जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। 
गढ़ी बाजीपुर जिले के किसान रामवीर सिंह के अनुसार फाउंडेशन ने उन्हेंं आर्गेनिक खेती के लिए बीज व अन्य प्रोत्साहन देकर प्रोत्साहित किया है। दौला गांव के ओमप्रकाश और ताजनगर के मसालों का काम करने वाले प्रदीप का कहना है कि उनके सामने मार्केटिंग के भी नए अवसर पैदा हुए हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X