Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

टिड्डी दल से बचाव के लिए फसलों पर करें नीम तेल का छिडक़ाव

Updated on Saturday, July 04, 2020 18:24 PM IST

चंडीगढ़। कृषि क्षेत्र में शोध से जुड़ी कंपनियों के संगठन क्रॉपलाइफ इंडिया ने हरियाणा में टिड्डी दल के हमले से फसलों के बचाव के लिए फसलों पर नीम तेल के छिडक़ाव और खेत में तेज आवाज करने की सलाह दी है। संगठन ने हरियाणा में किसानों और रसायन छिडक़ाव करने वाली एजेंसियों के लिए शनिवार को जारी एक एडवाइजरी में कहा कि किसानों को रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल आदि के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर ध्यान देना चाहिए ताकि उन्हें अपने इलाके में टिड्डी दल के आने का समय पूर्व पता चल सके।

(SUBHEAD)
क्रॉपलाइफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी असित्वा सेन ने बताया कि किसान एफएओ प्रमाणित रसायन जोकि रजिस्ट्रेशन कमेटी द्वारा पारित हैं उनका इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर पास के इलाकों में टिड्डी दल के हमले का पता चले तो किसानों को फसल के बचाव के लिए प्रतिलीटर पानी में पांच मिलीलीटर नीम का तेल डालकर छिडक़ाव करना चाहिए। संगठन ने कहा कि टिड्डियों को भगाने के लिए खेत में तेज आवाज करना चाहिए। वाहनों, घंटी, कनस्तर और थाली आदि बजाकर टिड्डियों को भगाया जा सकता है।
संगठन ने रसायनों के छिडक़ाव के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की भी सलाह दी है। स्प्रे इस तरह से छिडक़ाव करें कि रसायन का कोई भी अंश नदी, पानी के तालाब व अन्य पोखर आदि से न मिले। सेन ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा व राजस्थान समेत कई राज्यों में टिड्डी दल का हमला दर्ज हुआ है। इसलिये एक अनुमान के मुताबिक कोरोना संकट के बीच यह कृषि क्षेत्र को बड़ी चुनौती देने वाला है। गत वर्ष नुकसान ढाई से तीन फीसदी तक था।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा केन्द्र और राज्य सरकारों से इस दिशा में आधुनिक तकनीक और स्प्रे उपकरणों का उपयोग करने की सलाह देते हैं जिससे की इस खतरे से बचा जा सके। सेन ने बताया कि पारंपरिक स्प्रे प्रणाली को अतिरिक्त, क्रॉपलाइफ इंडिया यह भी सुझाव दिया है कि बड़े स्तर पर ड्रोन का इस्तेमाल कर ऐग्रोकैमिकल्स का स्प्रे कर टिड्डी दल से बचाव किया जाए। ड्रोन स्प्रे से दक्षता में वृद्धि होने के साथ साथ एग्रोकैमिकल एप्लीकेशन की सटीकता प्रभावी होगी जिससे की पेस्ट मैनेजमेंट में भी सुधार होगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X