Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के विरूद्ध हरियाणा में देशद्रोह का मामला दर्ज

Updated on Saturday, July 04, 2020 11:05 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब के बाद अब हरियाणा पुलिस ने भी खालिस्तानी आतंकी एवं प्रतिबंधित सिख संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के विरूद्ध देशद्रोह और अलगाववाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पन्नू द्वारा पिछले दो दिनों से हरियाणा वासियों को की जा रही एक फोन कॉल के आधार पर गुरुग्राम के भोंडसी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

इससे पहले पन्नू के विरूद्ध पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग पुलिस थानों में दो केस दर्ज किए थे। पिछले एक सप्ताह से पन्नू के रैफरंडम-2020 के लिए हरियाणा के सिखों को फोन कॉल आ रही है। पन्नू की फोन कॉल में दावा किया जा रहा है कि चार जुलाई से रैफरंडम-2020 के लिए वोटिंग पंजीकरण शुरू हो रहा है जिसमें पंजाब के साथ-साथ हरियाणा के सिख और अलग पंजाब का समर्थन करने वाले लोग जुड़ सकते हैं।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इन फोन कॉल्स का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में एक रिपोर्ट गृहमंत्रालय को भेजी थी। जिसके बाद पन्नू को आतंकी घोषित किया गया। इस बीच शुक्रवार को हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने एक जानकारी में बताया कि पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 124-ए, 153-ए तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 10 (ए) और 13 तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार पन्नू द्वारा अमेरिका से भारत के खिलाफ ऑटोमेटेड फोन कॉल के माध्यम से एक अलगाववादी अभियान को चलाते हुए फोन संदेश भेजकर देश की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने वाली गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते मामला दर्ज किया गया है।

(SUBHEAD)
एसएफजे के पन्नू द्वारा हरियाणा सरकार और प्रदेश के नागरिकों को सिखों और पंजाबियों के हितों का विरोधी होने का दोषी ठहराने के बाद इंस्पेक्टर, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएफजे, जो ‘सिख रेफरेंडम 2020‘ को अपने अलगाववादी एजेंडे के हिस्से के रूप में आगे बढ़ा रहा है, का सदस्य होने के नाते पन्नू देश के सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त राष्ट्र विरोधी ताकतों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X