Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

दर्जी के दो बेटो और व्यापारी की एक बेटी ने ‘देसी कलाकार’ ऐप बनाकर दिया टिकटॉक का विकल्प

Updated on Friday, July 03, 2020 12:27 PM IST

हिसार। आत्मनिर्भर भारत के आह्वान और टिक-टॉक के बैन के मात्र दो दिन बाद ही हिसार के दो दर्जी के दो बेटों व व्यापारी की एक बेटी की टीम ने टिकटॉक के भारतीय विकल्प के तौर पर ‘देसी कलाकार’ नाम से अपनी खुद की एंड्रोएड ऐप बना ली है। यह ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और ट्रायल के दौरान मात्र दस दिन में ही हजारों लोगों ने इसको डाउनलोड कर लिया है और इसको 4.8 रैंकिंग भी मिल चुकी है।

(SUBHEAD)

देसी कलाकार ऐप को बनाने वाले किशन, अंशुल गर्ग और रोहित अग्रोहिया ने बताया कि इस ऐप को बनाने की योजना तो दो माह पहले ही बना ली थी लेकिन इसको बनाने में एक माह का समय लगा है। उन्होंने बताया कि इस पर और भी काम जारी है लेकिन अब यह प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि यह देसी कलाकार ऐप चाइनीज प्रतिबंधित ऐप टिकटॉक का पूर्ण विकल्प है और टिकटॉक की तर्ज पर इस पर भी कोई व्यक्ति उपलब्ध संगीत के अलावा अपने संगीत या आवाज के साथ भी वीडियो बना कर अपलोड करके व्यूज लेकर देसी कलाकार स्टार बन सकता है।

(MOREPIC1) 

किशन ने बताया कि भविष्य में वे इस ऐप के माध्यम से इसके प्रयोक्ताओं को यूट्यूब की तर्ज पर कमाई का साधन भी उपलब्ध करवाएंगे ताकि इसके माध्यम से स्टारडम हासिल करने वाले कलाकार कमाई भी कर सके।

ऐप डेवलपर के बारे में

इस ऐप को बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले किशन बड़वाली ढाणी के रहने वाले हैं और इनके दादा सीताराम खत्ती की राजगुरु काम्पलेक्स में न्यू रैनबो टेलर्स के नाम से दुकान है। इनके पिता विनोद कुमार खत्ती व चाचा सुरेंद्र कुमार खत्ती भी दर्जी का काम करते हैं। किशन की मां ममता खत्ती गृहणी है और बड़ा भाई नरेंद्र वर्मा प्रोफेशनल फोटोग्राफर है जबकि बहन राखी वर्मा ने बीकॉम की पढ़ाई की हुई है। किशन ने वर्ष 2017 में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी में बीटैक की हुई है।

(MOREPIC2) 

ऐप बनाने की टीम के दूसरे सदस्य रोहित अग्रोहिया भी बड़वाली ढाणी का रहने वाला है और इनके दादा कन्हैया लाल अग्रोहिया व पिता जगदीश प्रसाद अग्रोहिया पेशे से दर्जी हैं और घर पर ही काम करते हैं। रोहित की मां गोदावरी देवी ग्रहणी है और तीन बहनें रेणु, मीरा और ज्योति की हिसार व जयपुर में शादी की हुई है। रोहित अग्रोहिया ने भी वर्ष 2017 में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी में बीटैक की हुई है।

ऐप बनाने की टीम की तीसरी सदस्य अंशुल गर्ग डीसी कॉलोनी की रहने वाली है और इनके पिता आदित्य गर्ग का सैनिक छावनी के गेट नंबर 1 के समने शिव डिपार्टमेंटल स्टोर है। इनकी मां कुसुम गर्ग गृहणी है और बड़ा भाई हिमांशु गर्ग ऑस्ट्रेलिया में एमटैक की पढ़ाई कर रहा है। अंशुल गर्ग ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से वर्ष 2018 में एमसीए की थी।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X