Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गरमाने लगा है बरोदा उपचुनाव का रण

Updated on Thursday, July 02, 2020 12:09 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में बरोदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। बरोदा के चुनावी रण में किसी पार्टी की तरफ से कौन उतरेगा यह तो अभी तय नहीं है अलबत्ता कांग्रेस ने अभी से अपना गढ़ बचाने की कवायद शुरू कर दी है तो वहीं सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी के युवा नेताओं के दौरे ने विपक्षियों के धडक़नें तेज कर दी हैं।
(SUBHEAD)
बरोदा विधानसभा की यह सीट निवर्तमान कांग्रेसी विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद खाली हुई है। छह बार विधायक रहे श्रीकृष्ण हुड्डा ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को हराया था। 
श्रीकृष्ण हुड्डा का लंबी बीमारी के बाद 12 अप्रैल को निधन हो गया था। संविधान के अनुसार कोई भी सीट जनप्रतिनिधि के बगैर छह माह से अधिक समय तक खाली नहीं रह सकती है। ऐसे में अक्तूबर माह से पहले-पहले बरोदा में चुनाव होना तय है। जिसके चलते लॉकडाउन खुलते ही बरोदा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा, जजपा, इनेलो व बसपा के प्रत्याशी मुख्य रूप से चुनाव मैदान में थे। भाजपा ने यहां से विश्व प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने उनके मुकाबले अपनी पारंपरिक सीट से पुराने प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा पर ही दांव लगाया था। इसके अलावा जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र ने टक्कर देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। इनेलो व बसपा समेत अन्य कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
अब राजनीतिक दृश्य बदला हुआ है। भाजपा और जजपा गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। ऐसे में यह सीट किसके पास जाती है अभी तक तय नहीं है। 
इसके बावजूद जजपा के युवा नेता दिग्विजय चौटाला ने बरोदा हलके में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले दिनों वह कई कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। कांग्रेस की तरफ से यह तय माना जा रहा है कि पार्टी श्रीकृष्ण हुड्डा के परिवार के सदस्य को ही उतारेगी। ऐसे में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बरोदा में अपना गढ़ बचाने के लिए अभी से सक्रियता बढ़ा दी है। इनेलो भी अपनी साख बचाने के लिए बरोदा के रण में उतरेगी। आमतौर पर बसपा उपचुनाव से दूर रही है। ऐसे में इस बार बसपा के चुनाव लडऩे पर अभी स्थिति साफ नहीं है। हरियाणा सरकार की सिफारिश पर चुनाव आयोग द्वारा अभी तक रिक्त सीट की अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन राजनीतिक दलों की सक्रियता ने माहौल पूरा गरम कर दिया है।
बाक्स---
श्रीकृष्ण हुड्डा ने सरपंच से की थी राजनीति की शुरूआत
श्रीकृष्ण हुड्डा अपने गांव खिड़वाली में दो बार सरपंच रहे थे। उसके बाद 1987 में पहली बार लोकदल की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद 1996 में समता पार्टी से चुनाव जीता। 2005 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली और किलोई सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा गए। कुछ समय बाद उन्होंने यह सीट हुड्डा के लिए छोड़ दी और इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2009 के चुनाव में वे सोनीपत जिले की बरोदा सीट पर चुनाव लड़े और जीते। यहां से वह 2014 और 2019 में भी चुनाव जीते थे।
बाक्स---
वर्ष 2019 के चुनाव में किसको मिले कितने वोट
राजनीति दल               प्रत्याशी                     मिले वोट
कांग्रेस                        श्रीकृष्ण हुड्डा             42566
भाजपा                       योगेश्वर दत्त              37726
जजपा                        भूपिंदर                      32480
बसपा                         नरेश                         03281
इनेलो                        जोगिंदर                      03145
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X