Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट्स, पानी, पार्क हों दुरुस्त: सुधीर सिंगला

Updated on Sunday, June 28, 2020 19:09 PM IST

 

-विधायक ने कई क्षेत्रों में सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट्स, पानी, पार्क की समस्याओं को घूूमकर देखा
-रविवार की सुबह से ही शुरू किए विधायक ने दौरे

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने जनता की ओर से मिली शिकायतों, सुझावों को लेकर रविवार की सुबह से ही शहर के कई क्षेत्रों में अपने दौरे शुरू किए। उन्होंने इस दौरान कई क्षेत्रों में समाज के मौजिज लोगों के साथ पैदल ही घूमकर समस्याओं को बारीकी से जाना, समझा। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए कि इनको बिना देरी के दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को सुविधा हो।

मनीष वजीराबाद, सेक्टर-52 आरडब्ल्यूए व आरडी सिटी आरडब्ल्यूए के निवेदन पर पर रविवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने आरडी सिटी के गेट नंबर-2 से आर्टेमिस अस्पताल को जोडऩे वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जो भी कमियां सामने आई, अधिकारियों को मौके पर ही आदेश दिए कि इनको दूर किया जाए। विधायक ने सीवर, स्ट्रीट लाइट्स, पेयजल समेत अन्य कई विषयों पर यहां पैदल घूमकर स्थिति का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-52 में विभिन्न पार्कों का भी निरीक्षण किया। उन्हें लोगों ने जो भी कमियां बताई और मौके पर उन्होंने एक्सईएन, एसडीओ व जेई को निर्देश देकर दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात का मौसम है, इसलिए अभी से ही यह देख लें कि कहां पर पानी इकट्ठा होता है और किस कारण से होता है। उस कमी को दूर कर लिया जाए।

लोगों के बीच अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। बेशक कोरोना महामारी फैली हो, फिर भी बीच के रास्ते निकालकर लोगों के जीवन को पटरी पर लाया गया है। वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू कराई गई हैं। हर क्षेत्र के लिए सरकार ने बारीकी से सोचकर प्रभावी तरीके से काम किया है। चाहे केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार, दोनों के तालमेल से ही कोरोना जैसी महामारी में हम सब दूसरे देशों से काफी हद तक सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सरकार के निर्देशों का पालन करें। गांव स्तर की बात हो या शहर की, सभी नियमों का पालन करें, ताकि हम सबका जीवन सुरक्षित रह सके।

इस दौरान बीजेपी सरस्वती मंडल के अध्यक्ष सज्जन सिंह कन्हई, मनीष वजीराबाद, हंसराज बोहरा पूर्व सरपंच, सेक्टर-52 आरडब्ल्यूए से दीपचंद, अशोक पहलवान पूर्व पार्षद, टीकाराम नंबरदार, रोशन नंबरदार, हुकम मुकदम, सुनील यादव, विजय, आरडी सिटी आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीन, राजपाल उर्फ कालू, बबली, सुभाष, पवन, सतीश पहलवान, किशन नंबरदार, भगवाना, अजय यादव, दलाल आदि लोग मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X