Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम में 1 जुलाई से खुलेंगे शॉपिंग मॉल पर बंद रहेंगे सिनेमा हॉल

Updated on Sunday, June 28, 2020 19:05 PM IST



-मॉल्स में सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का करना होगा पालन
-अगर नियमों की अवहेलना हुई तो पड़ सकती है भारी

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। आखिरकार मॉल खुलने की तारीख भी तय हो ही गई। लॉकडाउन के बीच लोग मॉल कल्चर तो एक तरह से भूल ही गए हैं। वहीं मॉल के अंदर दुकानदारों का भी खूब नुकसान हुआ है। ऐसे में अब 1 जुलाई से मॉल खुलने की तारीख तय होने के बाद सभी को उम्मीद जगी है कि जीवन कुछ पटरी पर आ जाए। हालांकि ऐसी उम्मीद नहीं है कि मॉल खुलने से वहां के दुकानदारों को कुछ फायदा होगा। क्योंकि यहां गुरुग्राम का सदर बाजार भी खोला गया है, लेकिन दैनिक जीवन के अलावा यहां पर ग्राहक बाकी कुछ खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा।

दो गज की दूरी का रखना होगा खास ख्याल
रविवार को हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पालना करते हुए गुरुग्राम में एक जुलाई से शॉपिंग मॉल को खोलने बारे अनुमति दी गई है। नगर निगम कमिश्नर विनय प्रताप सिंह के मुताबिक शॉपिंग मॉल्स मालिकों को हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी एसओपी की पालना करना अनिवार्य है। विभाग द्वारा जारी एसओपी में शॉपिंग मॉल्स के मालिकों से कहा गया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग यानी दो गज की दूरी की पालना मॉल्स में सुनिश्चित करवाएंगे। इसके साथ ही मॉल में आने वाले कर्मचारियों तथा आगन्तुकों के लिए मास्क पहनना जरूरी है। मॉल में 65 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं तथा सह-रूग्णता वाले व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। मॉल के प्रवेश द्वार पर हाथों की स्वच्छता तथा थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था प्रत्येक आगन्तुक के सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि मॉल के अंदर भीड़ एकत्रित ना हो।

सभी वॉशरूम की सफाई हो नियमित
मॉल में सभी वॉशरूम की गहरी सफाई नियमित अंतराल पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। मॉल के अंदर और बाहर के परिसर में लगे डोर नॉब्स, एलेवेटर बटन, हैंड रेल्स, बैंच, वॉशरूम फिक्चर्स आदि की सफाई और कीटाणुशोधन करना अनिवार्य है। एक निश्चित अंतराल में सैनीटाईजेशन अनिवार्य है। शॉपिंग मॉल के अंदर स्थित सिनेमा हॉल, गेमिंग आरकेड, बच्चों के खेलने की जगह अभी बन्द रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X