Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अग्रवाल वैश्य समाज देश में सकारात्मकता का देगा संदेश

Updated on Sunday, June 28, 2020 19:00 PM IST

 

-देश के दुश्मन चीन व कोरोना पर करें सब फोकस
-आपस में उलझकर अपने आप को ना करें कमजोर
-अग्रवाल वैश्य समाज का लाइव वेबीनार 3 जुलाई होगा


संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। अग्रवाल वैश्य समाज आगामी 3 जुलाई को लाइव वेबीनार आयोजित कर रहा है, जिसका विषय रहेगा इंपोर्टेंस ऑफ नेशनल कंसेंसस ऑन नेशनल इश्यूज यानी राष्ट्र के मुद्दों पर आम सहमति का महत्व। इसमें पूर्व सांसद एवं एडिशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्य पाल जैन, देश के वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर तिवारी और राजनीतिक विषलेषक अशोक वानखेड़े मुख्य रूप से चर्चा करेंगे।

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का कहना है कि देश की अस्मिता पर जब बात उठती है तो किसी भी दल को सरकार से विमुख नहीं होना चाहिए। इसका फायदा दुश्मन देश को मिल सकता है। दुश्मन देश इसी फिराक में रहते हैं कि भारत को आंतरिक रूप से भी कमजोर किया जाए और बाह्य रूप से भी। ऐसी ताकतों को हम अपनी एकता से परिचित कराकर सबक सिखा सकते हैं। आज समय है देश में एकता दिखाकर दुश्मन को बता देने का कि भारतीयों के खून में भारतीयता बहती है, उन्हें कोई तोड़ नहीं सकता। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा सर्वसमाज, प्रदेश, देश में अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा है। आगे भी निभाएगा।

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रोफेशनल्स विंग के अध्यक्ष एडवोकेट विभोर बंसल का कहना है कि इस नेशनल वेबीनार में देश के मुद्दों को इसलिए रखा गया है, क्योंकि आज देश दो दुश्मनों से जूझ रहा है। एक दुश्मन कोरोना और दूसरा दुश्मन कोरोना का जनक देश चीन। जिस तरह से चीन दोस्ती का हाथ बढ़ाकर दुश्मनी को बढ़ा रहा है, उस लिहाज से वह विश्वास करने लायक नहीं रहा है। इसलिए सरकार इस पर कड़े कदम तो उठाए ही, साथ में देश में विपक्षी पार्टियों को भी विश्वास में ले।

गुरुग्राम अग्रवाल वैश्य समाज गुडग़ांव पार्लियामेंट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट अभय जैन का कहना है कि आज आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दुश्मन हमें नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में सरकार सभी को साथ लेकर चले। विपत्ति के समय हम सबको एकता दिखानी चाहिए। अभय जैन का कहना है कि आज लड़ाई भारत वर्सेज चीन और कोरोना है, ना कि हमारी आंतरिक। सरकार इस पर पहल करे। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। गढ़े मुर्दे उखाडऩे की बजाय, देश को विश्वास में लेकर सरकार निर्णय ले, ताकि पीढिय़ों तक इस बात की चर्चा हो कि विपत्ति के समय हमारा भारत देश रूपी कुनबा एक रहा और उस एकता ने ही हर तरह की विपत्ति, बाधा को पार करवाया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X