Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

लॉकडाउन में हुई क्षति को डिजिटल मार्केटिंग से पूरा करे उद्यमी:मित्तल

Updated on Saturday, June 27, 2020 18:33 PM IST

चंडीगढ़। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से उद्योग जगत को डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से उबारने की दिशा में सेक्टर-31 स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने डिजिफ्लेम मीडिया के सहयोग से शनिवार को ‘डिजिटल मार्केटिंग इन करंट सिनेरियो’ नामक विषय पर वेबीनार चर्चा आयोजित की। चर्चा में विभिन्न उद्योगों से संबंधित करीब 50 उद्यमियों ने भाग लिया जिन्हें आईबीएस हैदराबाद ग्रैजुएट और डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट भुवन मित्तल ने संबोधित किया।
सोशल मीडिया के महत्व पर बल देते हुए मित्तल ने बताया कि यह माध्यम समाज और व्यापार के हर सेक्टर में अपनी कारगरता साबित कर चुका है और प्रत्येक वर्ग की जरूरत बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे से बड़ा उद्योग कोरोना महामारी की मार झेलता स्पष्ट नजर आ रहा है जिसके के लिये डिजिटल मार्केटिंग बेहद कम खर्च पर एसईओ, सोशल मीडिया, ईमेल मार्केटिंग, कंटेंड मार्केटिंग आदि माध्यमों से वह अपनी दशा सुधार सकते हैं।

(MOREPIC1)

उन्होंने बताया कि कारपोरेट जगत के साथ-साथ सरकारी एजेंसियां स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी डाटा ड्रीवन सोल्यूशंस पर अधारित रणनीतियों को अपना अपनी ओडियंस तक पहुंच बना रही है फिर वह चाहे ब्रांड अवैरनेस हो, एजेंसी रिक्यूटमेंट हो या फिर पोलिटिकल कैंपेन्स । मित्तल ने बताया कि रिसर्च के अनुसार ट्राईसिटी रिजन में औसतन 27 लाख सोशल मीडिया यूजर्स हैं जो कि अपने सीमित बजट के द्वारा रोजाना सात से ग्यारह हजार लोगों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं।

(SUBHEAD)
इससे पूर्व पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष डी.के अग्रवाल ने भाग ले रहे प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना के चलते उद्योगों में डिमांड अभी धीमी है और उद्यमी वर्ग अपने उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने में अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में डिजिटल मार्केटिंग न केवल किफायती है बल्कि प्रभावी भी साबित हो रही है।
चैंबर के हरियाणा चैप्टर के चेयरमैन मोहित जैन, को-चैयरमेन आशुतोष जैन, एसबीपी ग्रुप के सीनीयर मैनेजर प्रवीण गोयल, माल्टवीन के ब्रांड मैनेजर सिद्धार्थ जैन सहित अन्य एक्सपटर््स ने डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। अंतिम सत्र में उद्यमियों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी शंकाएं दूर की।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X