Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सरकार की शह पर हुआ शराब घोटाला, सुरजेवाला का आरोप

Updated on Saturday, June 27, 2020 18:29 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना महामारी के लॉकडाऊन के दौरान हरियाणा प्रदेश में खुलेआम 'शराब घोटाला हुआ तथा चोर दरवाजे से औने पौने दामों पर शराब की बिक्री व तस्करी हुई। इस पूरे मामले की जाच को लेकर 'स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया। जब 10 मई को सोनीपत में सरकार के गोदाम से ही शराब चोरी कर तस्करी का मामला सामने आया व अन्य जिलों में भी शराब तस्करी के मामले खुलने लगे, तो खट्टर सरकार ने आनन-फानन में 'स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को खारिज कर दिया।
उन्होने कहा कि अगले ही दिन यानि 11 मई को 'स्पेशल इंक्वायरी टीम (एसईटी) का गठन कर मामले को सरकारी जांच के पचड़े में पूरी तरह से उलझा दिया। यही नहीं स्पेशल इंक्वायरी टीम में एडीजीपी सुभाष यादव को यह जानते हुए भी लगाया गया कि वो 31 मई को रिटायर हो जाएंगे। सुभाष यादव रिटायर भी हो गए। सुरजेवाला ने कहा कि स्पेशल इंक्वायरी टीम को कागजात जब्त करने, रेड करने, अधिकार स्वरूप एक्साईज विभाग व पुलिस विभाग के रिकॉर्ड को खंगालने, दोषियों की गिरफ्तारी करने बारे कोई अधिकार नही दिया गया।
(SUBHEAD) 
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़े बड़े दावे किए कि 15 दिन में जांच संपूर्ण हो जाएगी। परंतु 11 मई से 27 जून के बीच जांच तो दूर 'स्पेशल इंक्वायरी टीम को आबकारी विभाग का रिकॉर्ड तक भी उपलब्ध नहीं कराया गया। एसईटी ने अब इस बारे पत्र लिख मुख्यमंत्री को सूचना भी दी है। उन्होने कहा कि जहां पूरी सरकार शराब घोटाले की लीपापोती और शराब माफिया व सरकार में बैठे लोगों के गठजोड़ पर पर्दा डालने में लगी है, वहां आबकारी विभाग के तथ्य अपने आप में सनसनीखेज और चैंकाने वाले हैं। आबकारी विभाग में मार्च-अप्रैल, 2020 व अप्रैल-मई, 2020 में अंग्रेजी व देशी शराब के होलसेल (एल-1 व एल-13) तथा शराब के ठेकों की जांच से सामने आया है कि 99,41,066 बोतलों या लगभग 1 करोड़ बोतलों की शॉर्टेज पाई गई। मतलब साफ है कि यह सीधे सीधे शराब तस्करी या ना?ाय? तौर से शराब बिक्री का मामला है। इसी प्रकार से जांच में 19,10,330 बोतलें 'एक्सेसÓ पाई गईं। मतलब साफ है कि यह सीधे-सीधे एक्साईज चोरी का मामला है व हरियाणा के खजाने को चूना लगाने का मामला है। 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X