Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

टिड्डीदल का हमला गुरुग्राम में लोगों के घरों में आ पहुंची टिड्डीयाें

Updated on Saturday, June 27, 2020 17:57 PM IST

चंडीगढ़। पाकिस्तान से चले टिड्डी दल ने हरियाणा के छह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। टिड्डीदल के हमले की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने अलर्ट घोषित कर दिया है। कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरे हुए हैं। हरियाणा के किसान शुक्रवार को पूरी रात पीपे व थालियां बजाकर टिड्डीदल को अपने-अपने क्षेत्रों से खदेडऩे में जुटे रहे। कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में प्रभावित क्षेत्रों में स्प्रे किया जा रहा है। शुक्रवार को राजस्थान की तरफ से टिड्डी दल ने हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल जिला पर हमला किया। टिड्डी दल के निशाने पर कनीना खंड के गांव बेवल, खैरानी, रामबास, खैराना, नांगल मोहनपुर, बवानिया, इसराना, रामबास रहा। पूरे इलाके में किसान रातभर सडक़ों पर रहे और पीपे व थालियां आदि बजाकर टिड्डीयों को अपने क्षेत्र से खदेड़ा।  (SUBHEAD)

(MOREPIC1)
शुक्रवार की रात टिड्डी दल ने रेवाड़ी के जाटूसाना क्षेत्र के करीब 10 गांवों में हमला किया। टिड्डी दल ने शनिवार की सुबह झज्जर जिले में प्रवेश किया। करीब 6 किलोमीटर चौड़ा और 10 किलोमीटर लंबा यह टिड्डी दल जाटूसाना से उड़ा था। झज्जर-बहादुरगढ़ से होते हुए यह टिड्डीदल शनिवार की सुबह 10 बजे पटौदी व गुरुग्राम में पहुंचा। टिड्डीदल हरियाणा में होने की सूचना के चलते कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी फील्ड में हैं।

(MOREPIC2) 
सोनीपत जिला के खरखौदा उपमंडल में कुछ गावों से टिड्डी दल के घूमने की सूचना है। आज सुबह टिड्डी दल जैसे ही गुरुग्राम रेलवे स्टेशन व आवासीय क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने उंची आवाज में डीजे बजाकर टिड्डीयों को अपने क्षेत्र से भगाया। दोपहर करीब एक बजे टिड्डी दल ने अपना रूख फरीदाबाद की तरफ किया। टिड्डी दल के हरियाणा में होने के चलते सरकार ने अलर्ट घोषित कर दिया है।
प्रदेश के सभी बीडीपीओ, तहसीलदार तथा कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया है कि वह फील्ड में रहकर किसानों व आम लोगों को इस समस्या से निजात दिलाएं। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वह तुरंत फील्ड टीमों से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करें। उधर प्रदेश में जगह-जगह किसान आज दिनभर थालियां व डीजे बजाकर टिड्डीयों को भगाने में लगे रहे।

हवाओं के बदल रहे रूख से उलझा कृषि विभाग


हरियाणा के करीब आधा दर्जन जिलों में टिड्डी दल अपनी दस्तक दे चुका है। टिड्डी दल के निशाने पर अगला जिला कौन सा होगा यह अनुमान लगाने को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह से उलझा हुआ है। गर्म हवाओं द्वारा शनिवार को दिनभर अपना रूख बदला गया। शनिवार की सुबह टिड्डी दल जब झज्जर में पहुंचा तो आशंका जताई जा रही थी कि इसके निशाने पर सोनीपत व पानीपत हो सकते हैं और यह उत्तरी हरियाणा की तरफ बढ़ सकता है लेकिन हवाओं का रूख बदलने से टिड्डी दल गुरुग्राम व फरीदाबाद की तरफ मुड़ गया। जिससे कृषि विभाग के कर्मचारियों को खासी दिक्कतें आई।

फील्ड में उतरे कृषि मंत्री, संभाला खुद मोर्चा


हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल टिड्डी दल के हमले के बाद खुद ही फील्ड में उतर गए हैं। आज सुबह उन्होंने रेवाड़ी के कुछ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके अलावा वह दिनभर संबंधित जिलों में कृषि विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके रिपोर्ट लेते रहे। दलाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि टिड्डी दल को लेकर सरकार पहले से जागरूक है। प्रशासन की ओर से टिड्डी दल से निपटने की सभी तैयारियां पूरी थी। टिड्डी दल को मारने के लिए लगातार स्प्रे करवाया जा रहा है। टिड्डी दल के हमले में खराब हुई फसल की जल्द ही विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। इसलिए किसानों को घबराने की जरुरत नहीं है, उन्हें टिड्डी हमले में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया पाकिस्तान से छह माह पहले यह टिड्डी दल चला था। यह अब हरियाणा में पहुंचा है। वह लगातार फील्ड से रिपोर्ट ले रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X